CG: नेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा की मिली लाश… हॉस्टल के बाथरूम में पड़ी थी बॉडी.. कुंडी अंदर से बंद थी, मौत का कारण अज्ञात

              • बिहार की रहने वाली थी युवती, जहर खाने की आशंका

              रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में पढ़ने वाली एक छात्रा की लाश मिली है। ये लाश युवती के हॉस्टल के बाथरूम से मिली हैं। बताया जा रहा है कि युवती ने जहर खा कर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस ने मौके में पहुंचकर लाश को मर्चुरी भेज दिया है। ये पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

              हिदातुल्लाह नेशनल यूनिवर्सिटी नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत है।

              हिदातुल्लाह नेशनल यूनिवर्सिटी नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत है।

              बाथरूम की कुंडी अंदर से बंद थी, मौत का कारण अज्ञात

              जानकारी के मुताबिक,एचएनएलयू में पढ़ने वाली मृतक छात्रा का नाम उर्वी भारद्वाज है। वह मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिला की रहने वाली थी। पुलिस ने बताया कि उर्वी भारद्वाज की लाश हॉस्टल में उसके कमरे के बाथरूम में पड़ी हुई थी। बाथरूम की कुंडी अंदर से बंद थी जिसे तोड़ा गया। हालांकि मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक जांच में युवती के जहर खाने की बात सामने आ रही है।

              हॉस्टल के इसी बाथरूम में मिली लाश

              हॉस्टल के इसी बाथरूम में मिली लाश

              पढ़ाई लिखाई में होशियार थी उर्वी

              बताया जा रहा है कि उर्वी एलएलबी की 9 वे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रही थी। उसका किसी भी सेमेस्टर में बैक नहीं लगा था। वो पढ़ने लिखने में होशियार थी। हॉस्टल के रूम में दो अन्य लड़कियां भी साथ रहती थी। पुलिस को फिलहाल मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

              इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि यह पूरी घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। हमने विश्वविद्यालय के स्तर पर जांच टीम गठित कर दी गई है। परिजनों के आने के बाद इस मामलें में आगे पूछताछ की जाएगी


                              Hot this week

                              रायपुर : राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय समारोह आज

                              मुख्यमंत्री करेंगे ‘कोशल फेब’ ब्रांड और ‘बिलासा’ लोगो का...

                              रायपुर : सूर्य की रोशनी से रोशन होगा घर, घटेगा बिजली बिल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

                              Related Articles

                              Popular Categories