CG: मध्यप्रदेश के युवक की रायपुर में मिली लाश… मारपीट के बाद हत्या की थी आंशका, 2 दिन पहले साथियों से हुआ था विवाद

              RAIPUR: राजधानी रायपुर के डीडीनगर स्थित तालाब में एक युवक की लाश मिली है। ये युवक मध्यप्रदेश के मंडला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक का बीतें दिनों अपने ही साथियों से विवाद हुआ। जिसके बाद आशंका थी कि उसकी हत्या कर दी गयी। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

              2 दिन से लापता था युवक

              25 साल के मृतक युवक का नाम देवीराम साहू था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितम्बर से युवक लापता था। वो यहां लेबर का काम करता था। मंगलवार दोपहर उसकी लाश विप्र नगर के पास बधवा तालाब में तैर रही थी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लाश को देखते ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौकें में पहुंचकर तालाब से लाश को बाहर निकाला।

              युवक 2 दिनों से लापता था। जिसके बाद से लगातार परिजन उसे खोजने में लगे हुए थे।

              युवक 2 दिनों से लापता था। जिसके बाद से लगातार परिजन उसे खोजने में लगे हुए थे।

              पहले दोस्तों के साथ विवाद को बताया जा रहा था मौत की वजह

              पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि देवीराम का अपने साथ काम करने वाले साथियों से विवाद हुआ था। 17 सितंबर को साथियों के साथ झगड़े के बाद वो उनकी गाड़ी में बैठकर कही गया था। फिर 2 दिनों बाद उसकी लाश मिली। जिससे युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही थी। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।

              पुलिस के अनुसार युवक की मौत शराब पीकर तालाब में डूबने से हुई है। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।

              पुलिस के अनुसार युवक की मौत शराब पीकर तालाब में डूबने से हुई है। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।

              शराब पीकर तालाब में डूबने से मौत

              इस मामले को लेकर डीडी नगर टी आई अविनाश सिंह ने बताया कि युवक की मौत पानी मे डूबने से हुई है। वो 2 दिन पहले घर से शराब पीकर पैदल निकला था। नशे की हालत में तालाब में गिरने से उनकी मौत हो गयी। सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल इसमें मर्ग कायम किया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : तपती गर्मी पर शासन का बड़ा फैसला, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र...

                              रायपुर : नक्सल हिंसा पीड़ित बुधरी को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

                              गृह प्रवेश कार्यक्रम में बस्तर कलेक्टर एवं जिला पंचायत...

                              Related Articles

                              Popular Categories