CG: एनटीपीसी सीपत में स्थापित एलडब्ल्यूए पायलट प्लांट का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पण…

          बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 51 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित 50000 घन मीटर प्रति वर्ष की क्षमता वाले फ्लाई ऐश आधारित लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आज दिनांक 04 मार्च 2024 को राष्ट्र को समर्पित किया गया। यह प्लांट पेलेटाइजिंग और सिंटरिंग तकनीक पर आधारित है, जिसमें एग्रीगेट बनाने के लिए फ्लाई ऐश को कोयले और एडिटिव्स के साथ मिलाया जाता है।

          एनटीपीसी सीपत के एलडब्ल्यूए पायलट प्लांट में लगभग 45000 मेट्रिक टन फ्लाई ऐश का प्रति वर्ष उपयोग किया जाएगा। इस संयंत्र से निर्मित एग्रीगेट में प्राकृतिक संसाधनों को प्रतिस्थापित करने की क्षमता है। प्राकृतिक संसाधन के साथ लागत और ताकत में प्रतिस्पर्धी होने के अलावा, इससे बड़ी मात्रा में फ्लाई ऐश का उपयोग होगा, जिससे प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण की रक्षा में मदद मिलेगी।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories