CG: संभागायुक्त डॉ संजय अलंग से बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट…

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: संभागायुक्त डॉ संजय अलंग के जिला प्रवास के दौरान आज एसडीएम कार्यालय पेंड्रारोड में बार एसोसिएशन पेंड्रारोड के अध्यक्ष श्री कैलाश राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संभागायुक्त को राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु पीठासीन अधिकारी के बैठने का समय निर्धारित करने, नामांतरण से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु पटवारियों का स्थाई कार्यालय निर्धारित करने, एसडीएम न्यायालय से पारित आदेशों की जानकारी तथा नकल सत्यापन हेतु नाजिर के पास टिकट की उपलब्धता सुनिश्चित कराने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। संभागायुक्त ने एसोसिएशन की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया को निर्देश दिए।


                              Hot this week

                              रायपुर : वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

                              बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया...

                              रायपुर : मिशन वात्सल्य के तहत व्यापक बाल संरक्षण जागरूकता अभियान

                              पॉक्सो, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम

                              7 से 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories