CG: उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

          • 10 जनवरी को जाएंगे दिल्ली
             
            रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 10 जनवरी को बिलासपुर और मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे   10 जनवरी को सवेरे दस बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे लोरमी विश्राम गृह पहुंचेंगे। वे सवेरे साढ़े 11 बजे लोरमी से खुड़िया के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव दोपहर 12 बजे खुड़िया में प्रधानमंत्री जनमन शिविर एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर एक बजे खुड़िया से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर दो बजे लोरमी में गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

          उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम चार बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे शाम पांच बजे साइंस कॉलेज मैदान में व्यापार एवं उद्योग मेला का उद्घाटन करेंगे। श्री साव शाम छह बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात आठ बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।



                    Hot this week

                    रायपुर : पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल डेका

                    राज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में...

                    रायगढ़ : देवगढ़ की रुकमणी ने हुनर को बनाया रोजगार

                    सीमेंट से सजावटी सामान बनाकर बढ़ाई आमदनीरायगढ़ (BCC NEWS...

                    Raipur : अदाणी पावर को उत्कृष्ट ईएसजी प्रदर्शन के लिए NSE सस्टेनेबिलिटी की मान्यता

                    ‘एस्पायरिंग’ श्रेणी हासिल की, थर्मल पावर सेक्टर में सबसे...

                    रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर को

                    रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की...

                    Related Articles

                    Popular Categories