CG: रास्ते में रोककर छात्रा से गंदी हरकत.. स्कूल जाते वक्त हुई घटना, विरोध करने पर युवक ने लड़की को पीटा और भाग गया…

              Raigarh: रायगढ़ में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वो स्कूल जा रही थी, तभी युवक ने उसे रास्ते रोक लिया और उससे गंदी हरकत करने लगा था। फिर जब लड़की ने इस बात का विरोध किया, तब युवक ने लड़की को जमकर पीटा भी है। इस मामले की शिकायत पुलिस से हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, कापू इलाके में रहने वाली लड़की गुरुवार को स्कूल जा रही थी। उसी दौरान उसके गांव का रहने वाला शिवनारायण सारथी रास्ते में पहुंच गया और लड़की से छेड़छाड़ करने लगा था। वो उससे गंदी हरकत कर रहा था। घटना के वक्त आस-पास कोई मौजूद नहीं था।

              बताया गया कि छात्रा ने इस बात का विरोध किया, तब युवक गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने लड़की को जमकर पीट दिया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। मगर युवती विरोध करती रही। जिसके बाद युवक मौके से भाग निकला।

              घटना के बाद लड़की घर आ गई थी। बाद में उसने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories