CG: 14 साल के बच्चे के साथ गंदा काम… बेटे के बर्थडे पर बुलाकर किया अप्राकृतिक कृत्य, बच्चे का इलाज जारी; आरोपी गिरफ्तार

        14 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

        BILASPUR: बिलासपुर में एक युवक ने अपने बेटे के साथ बर्ड-डे मनाने आए 14 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर दिया। इस केस में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल बालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

        टीआई नरेंद्र चौहान ने बताया कि सीपत क्षेत्र के कृष्ण कुमार गंधर्व उर्फ गोलू (27) बोरा फैक्ट्री में काम करता है। सालभर पहले उसका बेटा हुआ था। बीते रविवार को उसका बर्थडे था। उसने जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए मोहल्ले के बच्चों को अपने घर बुलाया था। इस दौरान 14 साल का एक बालक भी उसके घर गया था। बर्थडे पार्टी के दौरान कृष्णकुमार शराब के नशे में था। पार्टी के बीच पीड़ित बालक अपने घर जाने के लिए निकला तब, कृष्णकुमार उसे घर छोड़ने के बहाने साथ निकल गया।

        बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

        बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

        सूनसान जगह पर ले जाकर की गंदी हरकत
        आरोपी कृष्ण कुमार बच्चे को उसके घर लेकर जाते समय उसे राखड़ डेम की तरफ सूनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया। इस दौरान उसने इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। फिर बच्चे को उसके घर के पास छोड़ दिया।

        दर्द होने पर परिजन को दी जानकारी
        पीड़ित बालक दर्द से कराहने लगा। तब परेशान होकर उसने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। रात करीब 10 बजे उसके पिता काम से लौटा तो बालक की मां उसे बताया। देर रात वे दोनों बच्चे को लेकर सीपत थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फिर शिकायत पर आरोपी कृष्ण कुमार गंधर्व के खिलाफ केस दर्ज कर उसे दबोच लिया।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories