Sunday, February 8, 2026

            CG: युवक का बाल पकड़कर घसीटा और चलाए लात-घूंसे.. दुकान में काम नहीं करने पर दी गाली, फर्नीचर दुकान संचालक ने साथियों संग मिलकर की पिटाई

            Bilaspur: बिलासपुर में फर्नीचर दुकान में काम करने से मना करने पर दुकान संचालक ने पहले गाली दी फिर बाल पकड़कर युवक की घसीट-घसीटकर जमकर पिटाई कर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दुकान संचालक और उसके साथियों के मारपीट करने का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें दुकान संचालक और उसके दोस्त मिलकर युवक पर लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

            जानकारी के अनुसार, रोहित साण्डे जबडापारा के दुर्गा मैदान के पास रहता है। वह रोजी-मजदूरी करता था और अब केटरिंग का काम करने लगा है। कुछ समय पहले वह साहू फर्नीचर में काम करता था। लेकिन, बाद में उसने काम छोड़ दिया। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वह मोहल्ले के मारुति किराना दुकान में सामान लेने गया था। वह सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। तभी फर्नीचर दुकान संचालक मुन्ना साहू उसे गाली देने लगा। उसने गाली देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी।

            युवक को जमीन में गिराकर लात-घूंसो से की पिटाई।

            युवक को जमीन में गिराकर लात-घूंसो से की पिटाई।

            युवकों ने घेर लिया और चलाए लात घूंसे
            इस दौरान मुन्ना साहू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही दोस्तों को भी बुला लिया। फिर रोहित खांडे को घेर कर पकड़ लिया और उसके बाल को पकड़ कर घसीटते हुए जमकर लात घूंसे चलाए। घायल युवक ने इस घटना की जानकारी सरकंडा थाने में दी है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

            बीच-बचाव करने वाले युवकों को भी दी धमकी
            बताया जा रहा है कि एक युवक को इस तरह से घेर कर मारते देखकर मोहल्ले के युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तब फर्नी दुकान संचालक और उसके साथियों ने बीच-बचाव करने वाले युवकों को भी धमकाना शुरू कर दिया, जिसके चलते युवक शांत पड़ गए।


                          Hot this week

                          गरियाबंद : राजिम कुंभ कल्प के सातवें दिन भक्ति और संस्कृति से सराबोर रहा मुख्य मंच

                          जगराता, शिव-भक्ति, राधा-कृष्ण लीला और लोकगीतों ने बांधा समांगरियाबंद...

                          सूरजपुर : 09 फरवरी से सोमवार को लगेगा कलेक्टर जनदर्शन

                          सूरजपुर (BCC NEWS 24): कलेक्टर जनदर्शन के समय में...

                          Related Articles

                          Popular Categories