Tuesday, February 10, 2026

            CG: ड्रीम गर्ल… शिक्षक ने खर्च कर दिए 5 लाख 60 हजार बाद में पता चला लड़की नहीं लड़के से हो रही थी बात

            जशपुर: आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल की तर्ज पर जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र में एक युवक ने लड़की की आवाज में बात कर एक व्यायाम शिक्षक को अपने प्रेम जाल में 16 माह तक फंसाए रखा। शिक्षक को इमोशनल ब्लैकमेल कर 5 लाख 60 हजार भी ठग लिए। शिक्षक जब अपनी ड्रीम गर्ल से मिलने पहुंचा तो उसे पता चला कि जिसे वह अपनी पत्नी बनाना चाहता है और जिसपर रुपए खर्च किए हैं, वह लड़की नहीं लड़का है।

            शिक्षक ने इस मामले की रिपोर्ट फरसाबहार थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने ठगी के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ जिले के लैलुंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाजोरी चराईखार निवासी विद्याचरण पैकरा ने ठगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। विद्याचरण पैकरा वर्तमान में लैलुंगा ब्लॉक के लमडांड़ हाईस्कूल में व्यायाम शिक्षक है।

            शिक्षक ने रिपोर्ट में बताया कि नवंबर 2021 में उसके फेसबुक पर सविता पैकरा नाम की लड़की का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था। फेसबुक मैसेंजर के जरिए बात होने लगी। मैसेंजर में बातचीत बढ़ी तो दोनों ने एक दूसरे का वाट्सएप नंबर भी ले लिया। इसके बाद बातचीत वाट्सएप पर चलने लगी। चैटिंग के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और प्यार का इजहार भी हो गया। सविता पैकरा ने विद्याचरण को बताया था कि वह भी धरमजयगढ़ ब्लॉक में शिक्षक के पद पर पदस्थ है।

            16 माह में 9 बार में भेज 5 लाख 60 हजार रुपए
            रिपोर्ट करने वाले शिक्षक ने बताया कि आरोपी ने उसके जैसे अन्य कई लोगों से इसी तरह ठगी की है। आरोपी लड़कियों की बातचीत करने का तरीका बखूबी जानता है और लड़की की आवाज में बात करता है। नकली फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसमें सुंदर लड़कियों की फोटो लगाकर वह कई लोगों से बातचीत कर ठग चुका है।

            16 माह में 9 बार में भेज 5 लाख 60 हजार रुपए
            रिपोर्ट के अनुसार विद्याचरण ने 19 जनवरी 2022 को अपने गुगल पे से कृष्ण कुमार चौहान के नंबर पर 53 हजार रुपए, 29 जनवरी को वशिष्ट कुमार के गुगल पे पर 1 लाख, 23 अप्रैल को अंकित कुमार के खाते में 1 लाख, 24 अप्रैल को अंकित कुमार के खाते पर 50 हजार , 10 जून को कृष्ण कुमार के खाते में 50 हजार, 11 जुलाई को मुनेश्वर सिंह के खाते में 50 हजार, 21 जुलाई को करमी बाई के खाते में 50 हजार, 11 अक्टूबर को कृष्ण कुमार के खाते में 50 हजार, 16 अक्टूबर को कृष्ण कुमार के खाते में 12 हजार ट्रांसफर किए हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन 10 फरवरी को

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र,...

                          रायपुर : स्थापना दिवस विशेष : बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था

                          छत्तीसगढ़ के विकास को रफ्तार दे रहा एनएचएआईरायपुर (BCC...

                          Related Articles

                          Popular Categories