CG: नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल ने किया मंदिर में बाथरूम… SSP ने किया सस्पेंड, अब जाएंगे जेल, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने में हुई FIR

        रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक हेड कांस्टेबल ने शराब के नशे में एक शर्मसार कर देने वाला काम किया है। उसने रात के नशे में धूत होकर मंदिर के सामने ही बाथरूम कर दिया। फिर वहां से लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ गया। इस पूरी घटना का वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना लिया। जो रायपुर SSP के पास पहुंचते ही उन्होंने तत्काल हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद आरोपी पर मंदिर मैनेजमेंट की शिकायत पर FIR भी दर्ज हो गई।

        मंदिर की सीढ़ियों पर रात के वक्त हुई घटना

        सरस्वती नगर थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर कुलभूषण सिंह की पोस्टिंग है। रविवार की रात डेढ़ बजे के करीब हेड कांस्टेबल शराब के नशे में पूरी तरह धूत थे। इस बीच वो आमापारा के शीतला मंदिर के पास पहुंचे। उन्होंने मंदिर की सीढ़ियों पर ही बाथरूम कर दिया। इस शर्मसार करने वाले कृत्य का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। साथ ही उसने हेड कॉन्स्टेबल के नेम प्लेट का फोटो भी ले लिया।

        इस मामले पर FIR दर्ज हो चुकी है,अब आरोपी को कोर्ट से जेल भेजा जायेगा।

        इस मामले पर FIR दर्ज हो चुकी है,अब आरोपी को कोर्ट से जेल भेजा जायेगा।

        SSP ने लिया एक्शन,पहले सस्पेंड अब जेल

        ये वीडियो जैसे ही रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल के पास पहुंचा। उन्होंने पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और वर्दी पहने हुए शराब के नशे को लेकर तत्काल आदेश जारी कर दिया। जिसमें हेड कांस्टेबल कुलभूषण को सस्पेंड कर दिया। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल कुमार फुटान की शिकायत पर आजाद चौक थाने में आरोपी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है। रायपुर पुलिस धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के मामलें में अब आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।

        भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर के सदस्य आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे।

        भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर के सदस्य आरोपी पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर थाने पहुंचे थे।

        युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थाने पहुंचे

        इस वीडियो के वायरल होते ही दर्जनभर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आजाद चौक थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्यवाई की मांग की। लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने आरोपी पर FIR दर्ज कर ली थी।



                Hot this week

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                KORBA : जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

                कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories