Friday, February 27, 2026

              CG: सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के घर ED की रेड… रायपुर, दुर्ग-भिलाई में 8 ठिकानों पर दबिश, तड़के CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

              रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने फिर छापेमारी की है। रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग-भिलाई में सट्‌टा कारोबार से जुडे 8 लोगों के घर छापा मारा गया है। रायपुर में तीन जगहों वॉलफोर्ट सिटी, स्वर्ण भूमि और अशोका रत्न में रेड मारी गई है। अशोका रत्न में रहने वाले ज्वैलरी और पेट्रोल पंप संचालक के दो ठिकानों पर दबिश दी गई है।

              भिलाई में रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल के इसी घर में कार्रवाई की गई है।

              भिलाई में रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल के इसी घर में कार्रवाई की गई है।

              कारोबारी के निवास में सीआरपीएफ के जवानों के साथ ईडी की टीम पहुंची है। भिलाई के फरीद नगर निवासी ट्रांसपोर्टर के यहां भी कार्रवाई की गई है। सट्‌टा कारोबार से जुड़े लोगों के यहां कार्रवाई क जा रही है। दुबई से पैसों के हवाले का लिंक मिला था।

              भिलाई के शांति नगर सन्नी सतनाम के इस घर में ईडी की टीम तड़के कार्रवाई करने पहुंची है।

              भिलाई के शांति नगर सन्नी सतनाम के इस घर में ईडी की टीम तड़के कार्रवाई करने पहुंची है।

              दुर्ग में जमीन खरीदी बिक्री का काम करने वाले मोहम्मद सद्दाम उर्फ बच्चा खान के भिलाई निवास पर ईडी ने कार्रवाई की है। फरीदनगर स्थित निवास में चार ईडी के अधिकारी सहित सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। भिलाई में ही रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल और सन्नी सतनाम के यहां जांच जारी है। दुर्ग के पद्मनाभपुर के सतीश चंद्राकर के यहां छापा मारा गया है।

              कार्रवाई के करने इन गाड़ियों से पहुंचे हैं ईडी के अफसर।

              कार्रवाई के करने इन गाड़ियों से पहुंचे हैं ईडी के अफसर।

              इनके घर कार्रवाई

              • स्वर्णभूमि स्थित वकील पीयूष भाटिया के घर दबिश।
              • अशोका रत्न के अंदर 32 बंगला में कारोबारी दमानी के यहां कार्रवाई।
              • भिलाई स्थित फरीद नगर में मोहम्मद सद्दाम के यहां। पिछले दिनों सट्टा में भी फंसा था।
              • भिलाई में रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल और सन्नी सतनाम के यहां भी रेड।

                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष लेख : रंगों से बदलते जीवन के रंग

                              रायपुर (जी.एस. केशरवानी, उपसंचालक) (BCC NEWS 24): होली का...

                              रायपुर : सब्सिडी से सोलर पैंनल लगाना हुआ आसान

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से कम हुआ बिजली बिलरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories