CG: गाज गिरने से किसान की मौत… खेत में कर रहा था काम, तभी अचानक गरज-चमक के साथ होने लगी बारिश; आकाशीय बिजली से झुलसा

        सरगुजा: जिले के ग्राम बटाईकेला में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। जिस वक्त घटना हुई, वो अपने खेत में काम कर रहा था। लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक, ग्राम बटाईकेला का रहने वाला किसान मोहनलाल धुर्वे (50) मंगलवार को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी बीच अचानक बूंदाबादी शुरू हो गई। जब तक वो खेत से बाहर निकल पाता, आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर मोहनलाल गंभीर रूप से झुलस गया।

        ये देख खेत में काम कर रहे बाकी लोग उसकी ओर दौड़े। सभी किसान को लेकर सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।



                Hot this week

                रायपुर : सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न...

                रायपुर : नमो सेवा गाथा के तहत नुक्कड़ नाटकों से दिया जनजागरूकता का संदेश

                सेवा, स्वच्छता, नशामुक्ति, पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति...

                रायपुर : सेवा की कहानी : गंभीर बीमारी के उपचार में राजेंद्र प्रसाद को मिला संबल

                मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 15 लाख रुपए...

                रायपुर : मुख्यमंत्री साय कल यूथ कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

                युवा विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से संवाद करेंगे.रायपुर (BCC...

                Related Articles

                Popular Categories