CG: कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग… लाखों के कपड़े, मशीनें और अन्य सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट या नक्सली वारदात की आशंका

              बीजापुर: जिले के गारमेंट फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में रखे लाखों रुपए के कपड़े, मशीन समेत अन्य सामान जलकर खाक को गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। हालांकि, यह नक्सली घटना है या फिर शार्ट सर्किट है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के मांझीगुड़ा में गारमेंट फैक्ट्री स्थित है। आज सुबह फैक्ट्री से धुआं निकलने लगा। फिर धीरे-धीरे आग की लपटें निकली तो लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। बताया जा रहा है कि, कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जो आग बुझाने का काम कर रही है।

              बीजापुर में महिलाओं को रोजगार देने फैक्ट्री खोली गई थी।

              बीजापुर में महिलाओं को रोजगार देने फैक्ट्री खोली गई थी।

              मौके पर मिले पर्चे

              घटना स्थल पर नक्सलियों के नाम से पर्चे भी मिले हैं। एक पर्चा नीले रंग की स्याही तो वहीं अन्य पर्चा लाल रंग की स्याही से लिखा हुआ है। इस पर्चे में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात भी लिखी हुई है।

              हालांकि, पर्चा संदेह के दायरे में भी है। क्योंकि जिस तरह से पर्चा लिखकर चस्पा किया गया है नक्सलियों का ऐसा तरीका या लेखन नहीं होता है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि असामाजिक तत्वों की भी यह करतूत हो सकती है।

              सारा सामान जलकर खाक हो गया।

              सारा सामान जलकर खाक हो गया।

              महिलाओं को रोजगार देने खोली गई थी फैक्ट्री

              बीजापुर जिले में महिलाओं को रोजगार देने के लिए गारमेंट फैक्ट्री खोली गई थी। इस फैक्ट्री में महिलाएं जो पकड़े सिलती थी, उसे देश के अलग-अलग बाजारों में भेजा जाता था। हर दिन लाखों रुपए के कपड़े सिले जाते है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलवाद के खात्मे के बाद बदली तस्वीर

                              अब गांव से शहर तक आसान हुआ सफरमुख्यमंत्री ग्रामीण...

                              रायपुर : आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ग्रामीण महिलाएं

                              गृह उद्योग और हस्तशिल्प से संवर रहा भविष्यरायपुर (BCC...

                              रायपुर : संघर्ष और भटकाव के बाद मनकू कड़ती की नई शुरुआत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अंचल...

                              रायपुर : एक जिला एक उत्पाद योजना से बदली तस्वीर

                              अदरक की खेती से दोगुना मुनाफा कमायारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories