CG: पूर्व MLA योगेश्वर 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित… कवर्धा में आप प्रत्याशी के समर्थन में कर रहे थे प्रचार, आदेश जारी

        रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी से बगावत करने वालों पर एक्शन ले रही है। कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पहले चरण में मतदान के बाद देर रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है। कवर्धा में योगेश्वर आप पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे।

        प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश पर इन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह उर्फ योगीराज को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

        निष्कासन आदेश

        निष्कासन आदेश

        ये लिखा है पत्र में

        पार्टी के महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने पत्र जारी किया है। जिसमें लिखा है विधानसभा चुनाव-2023 में 72 कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें कांग्रेस की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

        आप पार्टी के प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे योगेश्वर

        कवर्धा से आप पार्टी के प्रत्याशी खडग राज सिंह हैं। योगेश्वर खुलेआम इनका चुनाव प्रचार करते नज़र आए थे। सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर यहां से प्रत्याशी है। पार्टी के जानकारी में यह बात आते ही योगेश्वर राज पर कार्रवाई की गई है।

        आम आदमी पार्टी।

        आम आदमी पार्टी।

        केजरीवाल की रैली में भी नजर आए थे

        4 अक्टूबर को कवर्धा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की रैली में भी योगेश्वर राज सिंह दिखाई दिए थे। योगेश्वर राज सिंह और खड्गराज सिंह दोनों रिश्तेदार हैं। आप पार्टी से खड्गराज को टिकट मिलने के बाद से ही योगेश्वर इनके प्रचार में नज़र आ रहे थे।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : पांच केज से शुरू हुआ मछली पालन, हरीलाल की बढ़ी आमदनी

                कोरबा (BCC NEWS 24): विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                KORBA : रंगोली में विद्यार्थियों ने उकेरी विकसित भारत की संकल्पना

                ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज की रंगोली का जिला स्तरीय ‘सेवा के...

                Related Articles

                Popular Categories