CG: नल जल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु चार दिवसीय प्रशिक्षण आज से शुरू…

            गौरेला पेंड्रा मरवाही: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबद्ध जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत स्तरीय हितधारकों के लिए आज से चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। गौरेला के एक निजी होटल में जिले के 30 गावों के चयनित 60 हितधारकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) श्री आर के खूंटे ने किया। प्रशिक्षण का अयोजन छत्तीसगढ़ दक्ष फाउंडेशन संस्था के सहयोग से किया गया। सभी हितधरकों को ट्रेनिंग किट प्रदान की गई तथा उन से कहा गया कि वे अपने गांव में नल जल योजना के बारे में बताएं और समस्यायों होने पर पर विशेषज्ञों के माध्यम से समाधान निकाले, ताकि नल जल योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके। प्रथम दिन के 6 सत्र में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सर्व प्रथम सभी प्रतिभागियों से उनकी प्री ट्रेनिंग टेस्ट लिया गया। प्रथम सत्र में सुरक्षित एवं स्वच्छ जल का महत्व, जल गुणवत्ता जांच, सामुदायिक भागीदारी, योजना के कार्यान्वयन में महिलाओं एवं सभी हितधारिकों के अवसर, भूमिकाएं, जिम्मेदारी और उत्तरदायी नेतृत्व का विकास जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री आर के उरांव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवम दक्ष फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारी उपास्थित थे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories