Friday, February 20, 2026

              CG: दोस्ती, प्यार फिर 7 साल तक बनाया संबंध… तीसरी बार गर्भपात कराने के बाद भी नहीं की शादी, आरोपी गिरफ्तार

              कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवती से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। युवक ने लड़की को प्यार में फंसाकर उससे 7 साल तक संबंध बनाया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने उसका तीन बार गर्भपात भी कराया । इसके बाद भी शादी नहीं की। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

              लोहारा क्षेत्र की रहने वाली लड़की से 7 साल पहले खैरागढ़ जिले के गंडई इलाके के रहने वाले कुमन जंघेल(24) की दोस्ती हुई थी। आरोपी उसके गांव आया जाया करता था। उसी दौरान उसकी लड़की से दोस्ती हुई और फिर उसने प्यार का इजहार भी कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने शादी करने का वादा किया फिर खेत में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाया।

              गर्भपात कराकर फिर संबंध बनाया

              लड़की के मुताबिक हर बार विवाह करने की बात कहकर वो उससे संबंध बनाया करता था। इससे लड़की पहले ही 2 बार प्रेग्ननेंट हो चुकी थी। कुछ दिन बाद फिर से वह तीसरी बार गर्भवती हो गई। तब युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। इस पर लड़की ने विरोध किया और कहा था कि अब शादी कर लेते हैं। लेकिन युवक नहीं माना और उससे संबंध बनाता रहा।

              पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक खैरागढ़ जिले का रहने वाला है।

              पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक खैरागढ़ जिले का रहने वाला है।

              आरोपी गिरफ्तार, रायपुर में काम करती है लड़की

              शादी करने की बात जब युवक ने नहीं मानी तो परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई । अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। आरोपी खेती मजदूरी करता था। वहीं लड़की रायपुर में किसी कंपनी में काम करती है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुंगेली जिले में अवैध मदिरा...

                              रायपुर : गरियाबंद में एफएसटीपी प्लांट का शुभारंभ

                              पर्यावरण संरक्षण एवं वैज्ञानिक स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में...

                              रायपुर : पीएम विश्वकर्मा योजना से आत्मनिर्भर बने बलराम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): पारंपरिक टेलरिंग व्यवसाय से जुड़े...

                              Related Articles

                              Popular Categories