CG : नाबालिग बहनों सहित 3 लड़कियों से गैंगरेप, दोस्तों ने कोल्ड-ड्रिंक में पिलाई शराब, जिससे मदद मांगी; उसने भी किया गंदा काम

              JASHPUR: छत्तीसगढ़ के जशपुर में 4 दोस्तों ने 3 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप किया। इनमें 2 लड़कियां सगी बहने हैं। लड़कियों को आरोपी घुमाने का झांसा देकर साथ ले गए थे। इसके बाद बेहोश कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें 2 नाबालिग हैं। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, सीतापुर निवासी सुनील अजगले (35), अभिषेक अजगले (22) और एक नाबालिग आपस में दोस्त हैं। तीनों आरोपियों की लड़कियों से पहले से ही जान-पहचान थी। वे लड़कियों को अपनी कार में बैठाकर किलकिला मंदिर ले गए।

              पुलिस ने गैंगरेप केस में दो आरोपियों को पकड़ा।

              पुलिस ने गैंगरेप केस में दो आरोपियों को पकड़ा।

              मैनपाट के जंगल में ले जाकर किया रेप

              किलकिला मंदिर से कापू होते हुए वे लड़कियों को मैनपाट की ओर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर लड़कियों को पिला दी। जब लड़कियां बेहोशी की हालत में आई तो आरोपी उन्हें मैनपाट के जंगल में ले गए और वहां रेप किया।

              दोस्त से मदद मांगी, तो उसने भी किया रेप

              इसके बाद तीनों लड़कियों को आरोपी पत्थलगांव बस स्टैंड पर छोड़कर भाग निकले। वहां से एक लड़की ने अपने एक नाबालिग दोस्त को कॉल किया। उसे जानकारी देकर मदद मांगी। आरोप है कि नाबालिग दोस्त भी उस लड़की को अपने साथ जशपुर के मिलन लॉज में ले गया और वहां रेप किया।

              पत्थलगांव थाने की फोटो।

              पत्थलगांव थाने की फोटो।

              लॉज के कमरे में संदिग्ध हालत में मिले दोनों

              इस दौरान दोनों लड़कियां बस स्टैंड पर ही थीं। काफी देर इंतजार के बाद भी जब बहन नहीं लौटी तो दोनों लड़कियों ने घर वालों को कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पत्थलगांव पुलिस से मदद मांगी और लड़की की तलाश शुरू की। लॉज के कमरे में दोनों आपत्तिजनक हालत में मिले।

              पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल

              पत्थलगांव एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल

              पीड़ित लड़कियां भी 15 से 17 साल की

              SDOP धुर्वेश जायसवाल ने बताया कि 3 नाबालिग बच्चियां से उनके 3 दोस्तों ने रेप किया है। लड़कियां भी 15 से 17 साल की हैं। SP शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 2 टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने सुनील अजगले, अभिषेक अजगले और दो नाबालिगों को पकड़ा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेती में तकनीक का उपयोगः किसानों ने ड्रोन से खरपतवार

                              नाशक का छिड़काव कर 40 हेक्टेयर में बचाया समय और...

                              रायपुर : एक कॉल से पूरी हुई उम्मीद : समय पर मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी मदद का सहारारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : वेयरहाउसिंग कार्पाेरेशन को मिलेगी गति

                              कर्मचारी हित, वित्तीय सुदृढ़ीकरण और अधोसंरचना विकास से जुड़े...

                              रायपुर : टीबी के खिलाफ लड़ाई में आगे आएं, बनें किसी मरीज की उम्मीद

                              जशपुर में 19 विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) मरीजों सहित...

                              Related Articles

                              Popular Categories