CG: बाजार आई महिला से गैंगरेप… पहले पिलाई शराब, बेसुध हुई तो 3 लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

              बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक महिला से गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला साप्ताहिक बाजार आई हुई थी। यहां कुछ लोगों ने उसे जमकर शराब पिलाई। जब वह बेसुध हुई तो उसे बाजार स्थल से दूर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां 3 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। अब महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

              जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बीजापुर जिले के नैमेड गांव का साप्ताहिक बाजार भरा था। उसी गांव के आस-पास की रहने वाली एक महिला भी बाजार में खरीददारी करने पहुंची हुई थी। फिर शाम के समय वह घर लौट रही थी तो उस समय रास्ते में उसे तीन युवक मिले। जिन्होंने पहले महिला को जबरदस्ती शराब पिला दी। जिसके बाद महिला बेसुध होकर नीचे गिर गई थी। फिर तीनों आरोपी उसे उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए और गैंगरेप कर दिया।

              वारदात के बाद महिला को घटना स्थल पर ही छोड़कर तीनों आरोपी फरार जो गए। फिर देर रात पीड़ित महिला किसी तरफ से खुद बीजापुर सिटी कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

              पहले भी  चुके हैं ऐसे मामले

              कुछ दिन पहले दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में 2 युवकों ने अपनी ही शादीशुदा पड़ोसन का गैंगरेप कर दिया था। किसी को पता न चले इसलिए साड़ी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी थी। हालांकि, मामले के 10 दिन बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से शादीशुदा महिला पर नजर बनाकर रखे हुए थे। 29 मई की शाम अकेली पाकर उसके साथ दरिंदगी कर दी थी। इन दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली...

                              रायपुर : सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर आयोजित

                              103 दिव्यांगजनों ने लिया लाभ, 64 यूडीआईडी कार्ड के...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि

                              केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC...

                              Related Articles

                              Popular Categories