CG: खेत में मिला युवक का अधजला शव.. मौके से बरामद हुई चप्पल और बेल्ट; ऑपरेशन के बाद हाथ में लगाए गए रॉड से भाई ने पहचाना

            जांजगीर-चांपा: जिले के नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में खेत में एक युवक का आधा जला हुआ शव मिला है। मृतक का नाम प्रदीप चौबे (39 वर्ष) है, जो रविवार की रात से घर वापस नहीं लौटा था। मंगलवार को उसका अधजला शव गांव से 500 मीटर की दूरी पर खेत से बरामद किया गया है। घटना की सूचना पर नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

            बिलासपुर से फॉरेंसिक की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला माना है। शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

            खेत में मिला अधजला शव।

            खेत में मिला अधजला शव।

            नैला चौकी प्रभारी नीलम कुजूर ने बताया कि प्रदीप चौबे, उसका बड़ा भाई मनोज चौबे और गांव का ही एक अन्य व्यक्ति रविवार की शाम किसी निजी काम से अकलतरा गए हुए थे। जिसके बाद वे लोग मौहाडीह पहुंचे। यहां इन लोगों ने टीवी रिपेयरिंग के लिए दिया था। मनोज ने प्रदीप से कहा कि वो टीवी जब रिपेयर हो जाए, तो उसे घर लेकर आ जाए। इसके बाद मनोज एक और ग्रामीण जो इनके साथ गया था, उसके साथ वापस ग्राम बिरकोनी आ गया।

            नैला चौकी क्षेत्र की घटना।

            नैला चौकी क्षेत्र की घटना।

            देर रात तक भी जब प्रदीप घर वापस नहीं आया, तो बड़े भाई ने आसपास तलाश की, लेकिन छोटे भाई का कुछ पता नहीं चल सका। जब सोमवार को मनोज धान बेचने मंडी गया, तो उसे कुछ लोगों ने बताया कि खेत में एक युवक का जला हुआ शव मिला है, जिससे धुआं निकल रहा है। मनोज को आशंका हुई कि उसका छोटा भाई कल रात से घर वापस नहीं आया है, जिसके बाद खेत में जले हुए शव को वो देखने गया।

            युवक का आधा जला हुआ शव।

            युवक का आधा जला हुआ शव।

            वहां शव आधा जल चुका था, लेकिन रॉड, चप्पल, बेल्ट और घटनास्थल से कुछ दूर मिली टोपी से उसने प्रदीप के होने की पहचान की। कुछ समय पहले प्रदीप का ऑपरेशन हुआ था, जिसमें उसके हाथ में डॉक्टरों ने रॉड लगाया था, उसे देखकर उसकी पहचान बड़े भाई ने की। फॉरेंसिक टीम ने सभी सामान को जांच के लिए भेज दिया गया है। आधे जले हुए शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

            पैरा के जरिए जलाया गया युवक को।

            पैरा के जरिए जलाया गया युवक को।

            मृतक 2 साल पहले पीआईएल कंपनी में हाईवा चलाने के काम करता था। उसे शराब पीने की लत थी। बाद में उसने ड्राइवर का काम छोड़ दिया था और घर पर ही रहता था। मृतक की शादी नहीं हुई थी। नैला चौकी प्रभारी ने कहा कि हत्या कर पैरा से शव को जलाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेने की बात कही।


                          Hot this week

                          रायपुर : निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें सभी काम : अरुण साव

                          उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, स्विमिंग पूल, नालंदा...

                          रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल

                          सारंग के पांच हेलीकॉप्टरों के रोमांचकारी करतबों ने दर्शकों को...

                          Related Articles

                          Popular Categories