CG: हाईकोर्ट के वकील ने डॉक्टर को डंडे से पीटा… स्कूटी हटाने को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थाने

              बिलासपुर: जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम के एक डॉक्टर के साथ हाईकोर्ट के वकील रजनीश सिंह बघेल ने मारपीट की है। स्कूटी हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखने वकील ने डॉक्टर पर डंडे से हमला कर दिया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

              दरअसल मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम गुरुवार दोपहर मंगला बस्ती पहुंची, जहां जॉय रेसिडेंसी के सामने क्लीनिक लगाकर मरीजों का इलाज कर रही थी। डॉक्टर अंशुल भौमिक ने अपनी स्कूटी को सड़क किनारे साइड में खड़ा कर दिया। इसी बीच वकील ने अपनी कार निकालने के लिए स्कूटी हटाने को कहा।

              सिविल लाइन थाने में बैठे हाईकोर्ट के वकील रजनीश सिंह बघेल।

              सिविल लाइन थाने में बैठे हाईकोर्ट के वकील रजनीश सिंह बघेल।

              वकील ने डॉक्टर को डंडे से पीटा

              स्कूटी हटाने से पहले ही वकील कार से उतरे और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर डंडा लेकर दौड़ पड़े और डॉक्टर को पीटना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

              डॉक्टर की टीम ने थाने में की शिकायत

              मारपीट की घटना के बाद डॉक्टर, मोबाइल यूनिट की टीम और नगर निगम की टीम सिविल लाइन थाने पहुंची। जहां मामले में वकील के खिलाफ शिकायत की है। घटना की सूचना विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।

              डॉक्टर पर डंडे से हमला करते वकील।

              डॉक्टर पर डंडे से हमला करते वकील।

              अधिवक्ता संघ भी पहुंचे थाने

              इधर वकील रजनीश सिंह बघेल भी अपने परिवार के सदस्यों को लेकर केस दर्ज कराने थाने पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को बुला लिया। जिसके बाद वकीलों की टीम भी थाने पहुंच गई। सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्या का कहना है कि दोनों पक्ष ने मामले की शिकायत की है। मेडिकल कराने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मत्स्य पालन के माध्यम से आत्मनिर्भर गांवों की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

                              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बिहान और जिला...

                              रायपुर : सपनई व्यपवर्तन योजना के कार्यों के लिए 6.55 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा,...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला

                              ’मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशालास्कूली विद्यार्थियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories