CG: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया सनौद और पुरुर में नवीन थाना का शुभारम्भ…

              • पुलिस और जनता को बताया एक दुसरे का पूरक

              बालोद: प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिले के सनौद और पुरूर ग्रामों में नवीन पुलिस थाना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस और आम जनता को एक दुसरे के पूरक बताते हुए कहा कि दोनों को सामंजस्य बनाकर एक दुसरे की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। श्री साहू ने कहा कि पुरूर चौकी का नवीन थाना के रूप में उन्नयन होने एवं सनौद में नवीन थाना का प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के वासियों को पुलिस थाना से संबंधित कार्यों के लिए सहुलियत मिलेगी। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण में भी ये दोनों नवीन थाना बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों को नवीन थाना खुलने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल

                              ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर...

                              Related Articles

                              Popular Categories