CG: भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत… आयरन ओर से भरी ट्रक ने कार और बाइक को मारी टक्कर, 3 घायल

        बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यहां आयरन ओर से भरी ट्रक ने पहले तो एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार लोगों को भी चपेट में लिया। इस हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा डौंडी थाना क्षेत्र में हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

        कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मौके से गाड़ी को हटाया जा रहा है।

        कार के परखच्चे उड़ गए हैं। मौके से गाड़ी को हटाया जा रहा है।

        ट्रक क्रमांक CG-19 बीजी 1705 आयरन ओर भरकर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर जा रही थी। गाड़ी अभी मरकाटोला गांव के पास पहुंची थी। उसी दौरान सामने से सामने से कार और बाइक भी आ रही थी। ऐसे में ट्रक चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और उसने दोनों गाड़ियों को एक-एक कर टक्कर मार दी।

        आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद कार रोड किनारे चले गई।

        आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए थे। हादसे के बाद कार रोड किनारे चले गई।

        सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को डौंडी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक 13 साल की लड़की भी शामिल है। वहीं बाइक सवार शख्स जांजगीर जिले का बताया जा रहा है, जो बालोद के पोस्ट ऑफिस में काम करने आता था।

        सभी इसी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे। मगर रास्ते में हादसा हो गया है।

        सभी इसी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे। मगर रास्ते में हादसा हो गया है।

        काम करने जा रहे थे

        इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, वे सभी लोहारा ब्लॉक के ग्राम दुपचेरा के रहने वाले थे। बताया गया है कि ये सभी लोग काम करने के लिए नारायणपुर जा रहे थे। असल में परमेश्वर देवांगन का घर नारायणपुर में बन रहा है। उसी के घर बनाने का ठेका गांव के एक शख्स ने लिया है। उसी के साथ काम करने के लिए सभी कार में सवार होकर सभी जा रहे थे। परमेश्वर की बेटी भी उसी कार में सवार थी। हादसे में परमेश्वर बुरी तरह से घायल हुआ है। जबकि उसकी बेटी की जान चले गई है। इन मृतकों में से ही एक ने परमेश्वर का घर बनाने का ठेका लिया था। फिलहाल उसका नाम सामने नहीं आ सका है।

        इन लोगों की हुई मौत

        1-लिखनराम देवांगन

        2-जानवी देवांगन(13)

        3-भूपेंद्र वैष्णव

        4-हेमचंद देशमुख

        5-नकुल साहू(बाइक सवार)



                Hot this week

                रायपुर : बस्तर की पुष्पलता नागे बनीं ‘लखपति दीदी’

                बिहान योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीररायपुर (BCC...

                रायपुर : सेवा की कहानी : सेवा के संकल्प से खुली समृद्धि की राह

                बिहान योजना ने बदला कौशिया का जीवन, साधारण गृहणी...

                रायपुर : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री क्रेडाई छत्तीसगढ़ स्टेटकॉन-2026 ‘बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में...

                Related Articles

                Popular Categories