CG: IAS ट्रांसफर ब्रेकिंग…. राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त की बदली जिम्मेदारी, अब सत्यनारायण संभालेंगे हाउसिंग बोर्ड, आदेश जारी

            रायपुर: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त की जिम्मेदारी बदल गई है। अब इस पद को 2008 बैच के आईएएस अधिकारी सत्यनारायण राठौर संभालेंगे। अभी तक इस पद पर 2010 बैच के धर्मेश साहू बने हुए थे। राज्य सरकार ने सोमवार को इन दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया।

            सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सत्यनारायण राठौर के पास पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं, प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन और स्थानीय निधि संपरीक्षा के संचालक की जिम्मेदारी थी। अब उनको केवल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक पद से मुक्त कर दिया गया है। उसकी जगह उनको छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में उनकी जगह धर्मेश साहू को प्रबंध संचालक बनाया गया है। साहू अभी तक गृह निर्माण मंडल के आयुक्त और रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

            यहां देखिए पूरा आदेश


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories