Sunday, February 22, 2026

              CG: भिलाई में बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीटा… सिर पर मारा पत्थर, लोग बोले- चुनाव ड्यूटी के बहाने कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

              भिलाई: दुर्ग जिले के मरोदा इलाके में बदमाशों के आतंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मरोदा रेलवे फाटक के ठीक सामने तीन-चार लड़के एक युवक की पिटाई कर रहे हैं। उस पर एक बड़ा पत्थर तक पटक दिया। इन्हीं लड़कों ने रेलवे फाटक बंद करने वाले युवक की भी पिटाई की थी। लोगों ने कहा कि चुनावी ड्यूटी के बहाने पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

              स्थानीय लोगों ने ही सीसीटीवी का फुटेज वायरल किया है। घटना के 5 दिन बाद भी नेवई पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। आतंक इतना बढ़ गया है कि पुलिस भी उन्हें नहीं रोक पा रही है। ये लोग आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ते रहते हैं। यदि कोई बोलता है तो उसे बेरहमी से पीटा जाता है।

              घटना के बाद घायल युवक को भेजते लोग।

              घटना के बाद घायल युवक को भेजते लोग।

              युवक की पिटाई कर सिर पर पत्थर मारा

              यह घटना 26 अक्टूबर को भिलाई के स्टेशन मरोदा रेलवे फाटक के पास चौपाटी के सामने की है। यहां रात में सोनू, उदय और उसके 4-5 साथियों ने नशे में मेडिकल दुकान में काम करने वाले ईश्वर साहू को बुरी तरह पीटते नजर आए। उसके सिर पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसका सिर फट गया। एक महिला ने बीच बचाव भी किया।

              रेलवे फाटक बंद करने वाले युवक को भी पीटा

              इन्हीं आरोपियों ने 24 अक्टूबर को मरोदा रेलवे फाटक बंद करने वाले हरीश साहू को केबिन में घुसकर पीटा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              आरोपियों को रोकते महिला और एक अन्य युवक।

              आरोपियों को रोकते महिला और एक अन्य युवक।

              ‘पुलिस चुनावी ड्यूटी का बना रही बहाना’

              नेवई थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस चुनावी ड्यूटी का बहाना बनाकर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से वन मंत्री कश्यप ने भेंट की

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्यपाल श्री रमेन डेका से...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण

                              धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई...

                              Related Articles

                              Popular Categories