CG: दहेज के लालच में युवक ने पत्नी को छोड़ा… इनोवा कार, नोएडा में 25 लाख के फ्लैट की डिमांड, AC, फ्रीज के लिए मांगे पैसे, महिला ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

              जगदलपुर: उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने इनोवा कार, नोएडा में 25 लाख का फ्लैट और 10 लाख रुपए नगदी के लालच में अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। AC , फ्रीज, वाशिंगमशीन जैसे सामान के लिए भी पैसे मांगे। बताया जा रहा है कि, पति समेत ससुराल पक्ष वाले महिला को हर रोज दहेज के लिए परेशान किया करते थे। मारपीट करते थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने बस्तर जिले के बोधघाट थाना में पति समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवा दिया है।

              महिला का नाम अंजली शर्मा है। इसने पुलिस को बताया कि, वो जगदलपुर की रहने वाली है। साल 2021 में LLM की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधिक राज्य परिषद बिलासपुर में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत है। साल 2021 में गोरखपुर के रहने वाले शिवम राय के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई। शिवम नोएडा में किसी प्राइवेट जॉब में है। शादी के वक्त पिता ने करीब 19 लाख 35 हजार रुपए नगदी के साथ ही लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात दिए थे।

              आरोप- शराब पीकर मारता था पति

              लेकिन, फिर भी ससुराल वाले दहेज के लिए दबाव बनाते रहे। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ नोएडा में रहती थी। गोरखपुर में ससुराल वाले रहते हैं। पति ने नोएडा वाले घर के लिए AC, फ्रिज समेत अन्य जरूरी सामान के लिए पिता से पैसा मांगने कहा। जिसके बाद पिता ने अलग-अलग सामान के लिए करीब 85 हजार रुपए ऑनलाइन माध्यम से भिजवाए। इसके अलावा महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि, पति शिवम मेरे पिता से पैसे मांगने लगातार दबाव बना रहे थे।

              ससुर ने भी की पैसों की डिमांड

              वहीं जब बस्तर में अपने मायके लौटी तो ससुर ने पिता से नोएडा में बेटे के लिए 25 लाख रुपए का फ्लैट और इनोवा कार खरीदने की डिमांड की थी। यदि नहीं दिए तो घर आने से मना कर दिया था। लेकिन किसी तरह से वह अपने ससुराल चली गई। फिर कुछ दिन बाद जब महिला का छोटा भाई नोएडा गया तो महिला के पति ने उसे उसके भाई के साथ जबरदस्ती घर से निकाल दिया। उसके सारे दस्तावेज रख लिए हैं। इसके बाद ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पति, ससुर समेत 12 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              KORBA : पहाड़ों के बीच बसाहट तक पहुँची नई उम्मीद की सड़क

                              पीएम जनमन अंतर्गत बनी जामभाठा-सोनारी में बनी पक्की सड़कविशेष पिछड़ी...

                              KORBA : सुशासन तिहार 2026 : संवेदनशील शासन, त्वरित समाधान की नई पहचान

                              ’जनसमस्या निवारण शिविर से मिली राहत, धर्मेंद्र राजवाड़े के...

                              Related Articles

                              Popular Categories