Tuesday, February 17, 2026

              CG: जादू-टोना के नाम पर महिला का बाल पकड़कर घसीटा… परिजनों को जिंदा जलाने दी धमकी, घर में घुसकर पति और बेटे पर हंसिए से हमला

              BILASPUR: बिलासपुर में महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाकर पड़ोस के रहने वाले परिवार वालों ने घर घुसकर जमकर पिटाई कर दी। फिर बाल पकड़कर घसीटने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए परिजनों को हमलावरों ने जिंदा जलाने की धमकी देते हुए धारदार हंसिया से वार कर दिया। इस हमले में महिला का पति व बेटा घायल है। पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

              खैरा में रहने वाली महिला क्ष्मीन पटेल ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते रविवार की शाम वह घर में थी। उसी समय पड़ोसी मुन्ना साहू, संतोष साहू, जलेश्वरी साहू और पलेश साहू उसके घर के पास आ गए। उन्होंने जादू-टोना करने और अपने परिवार और गांव वालों पर टोटका करने का आरोप लगाते हुए महिला को गाली देने लगे। महिल के विरोध करने पर उन लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसका बाल पकड़कर घसीटने लगे।

              शिकायत करने थाना पहुंची महिलाएं, तब पुलिस ने नहीं लिखी FIR।

              शिकायत करने थाना पहुंची महिलाएं, तब पुलिस ने नहीं लिखी FIR।

              बीच-बचाव करने आए तब जिंदा जलाने दी धमकी फिर किया वार
              महिला के साथ मारपीट करते देखकर उसका पति बृजमोहन पटेल व बेटा हिरेंद्र पटेल दौड़कर बीच-बचाव करने पहुंचे। तब हमलावरों ने उन्हें जिंदा जलाने की धमकी देते हुए हंसिया व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला का पति व बेटा घायल हो गया। इस बीच किसी तरह जान बचाकर भागी महिला और उसके परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

              टीआई की चलती है मनमानी, तीन दिन बाद केस दर्ज
              महिला और परिवार वालों ने इस घटना की जानकारी उसी दिन पुलिस को दे दी थी, जिसके बाद घायलों का इलाज कराया गया। लेकिन, पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच करने का बहाना बनाया और कार्रवाई नहीं की। तीन दिन बाद पुलिस ने जांच और गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम और मारपीट के तहत केस दर्ज किया है।

              पड़ोसियों ने महिला के साथ उनके बेटे व पति पर भी हमला कर दिया।

              पड़ोसियों ने महिला के साथ उनके बेटे व पति पर भी हमला कर दिया।

              दहशत में महिला व परिवार के सदस्य
              महिला ने बताया कि इस घटना के बाद वह दहशत में है। वहीं, पति और बेटा भी घर से निकलने से डर रहे हैं। महिला का कहना है कि आरोपी लोगों ने टोनही हो कहकर पूरे गांव में बदनाम कर दिया है, जिसके कारण उनकी जान को भी खतरा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सौर ऊर्जा की ऐतिहासिक छलांग छत्तीसगढ के राजनांदगांव में

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 1340 घर हुए...

                              रायपुर : जनदर्शन में मिली त्वरित राहत : लगनी बाई को मिला राशन कार्ड

                              रायपुर (BCC NEWS 24): शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का...

                              BREAKING: भारतीय लड़की भी यौन अपराधी एपस्टीन का शिकार हुई, नई फाइल्स में खुलासा

                              वॉशिंगटन डीसी: यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई...

                              Related Articles

                              Popular Categories