CG: एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत युवाओं के लिए स्वरोजगार हेतू रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ…

            बिलासपुर/सीपत (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत में दिनांक 06.10.2023 को नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आसपास के युवक-युवतियों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करने के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख श्री रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) द्वारा  कौशल विकास केंद्र एनटीपीसी सीपत में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हिंदुस्तान लेटेक्स फ़ेमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट, नोएडा द्वारा संचालित किया जा रहा है। चार माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चिन्हित 60 युवाओं को रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।

            प्रशिक्षण पाठ्यक्रम “रिटेल सेल्स एसोसिएट” है, जिसकी जिम्मेदारी निरंतर सुधार के लिए प्रयास करते हुए खुदरा वातावरण में व्यापार को अधिकतम करने के लिए विशेष सेवा और उत्पाद प्रदर्शन देकर ग्राहकों के साथ बातचीत करने की है। इसमें मुख्य रूप से एक अच्छे बिक्री सहयोगी को कैसे अपने उत्पाद का प्रचार कर ग्राहकों को आकर्षित कर अपने उत्पाद का ज्यादा से ज्यादा विक्रय करना जैसे गुणों का विकसीत करना है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना है। इस अवसर पर श्री अभिजीत मुखर्जी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), श्री एस वी डी रविकुमार, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), वरिष्ठ अधिकारी गण, कर्मचारीगण, एवं यूनियन के प्रतिनिधिगण  उपस्थित रहे। 


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          रायपुर : राज्योत्सव में लोककला के रंग, सुरों की गूंज और थिरकते कदमों ने बांधा समां

                          शिल्पग्राम मंच पर सजी छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की मनमोहक...

                          Related Articles

                          Popular Categories