CG: अंबिकापुर में शॉल से भरी इनोवा जब्त… BJP प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के नाम से हैं झोले प्रिंटेड, चुनाव में बांटने लाई गई थी सामग्रियां

              सरगुजा: अंबिकापुर विधानसभा अंतर्गत लखनपुर थानाक्षेत्र के लटोरी में बीती रात इनोवा कार में शॉल भरकर क्षेत्र में बांटने के लिए कार्यकर्ता निकले थे, जिसे पुलिस ने इनोवा समेत जब्त कर लिया है। तीन बोरों में अंबिकापुर के भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल के नाम और चुनाव चिन्ह वाले प्रिंटेड झोले में शॉल भरे गए थे।

              मिली जानकारी के मुताबिक इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 04 एचडी 4381 में रखकर वाहन चालक पहुंचा था। गाड़ी में संदिग्ध सामग्री चुनाव के दौरान बांटने के लिए लाने की भनक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी थी। गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना तत्काल विधानसभा चुनाव के लिए गठित उड़नदस्ता दल को दी।

              बोरों के अंदर भाजपा प्रत्याशी के झोले में भरे मिले शॉल

              बोरों के अंदर भाजपा प्रत्याशी के झोले में भरे मिले शॉल

              तीन बोरों में शॉल से भरे झोले
              उड़़नदस्ता दल ने मौके पर पहुंच इनोवा वाहन की जांच की। इनोवा वाहन से बोरों को उतरवा कर खोला गया तो उसमें भाजपा प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिन्ह के साथ प्रिंटेड झोले भरे हुए थे। झोलों के अंदर शॉल रखा हुआ था। कार्रवाई की उड़नदस्ता दल ने वीडियो रिकार्डिंग भी कराई है। बोरों में 300 नग झोलों में शाल बरामद हुए हैं। जब्त सामान को लखनपुर थाने को सौंपा गया है।

              सामान बांटने पर कड़ी नजर
              विधानसभा चुनाव के दौरान शॉल, साड़ी और शराब जमकर बांटी जाती है। इस पर उड़नदस्ता दलों के साथ भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता भी निगरानी रखे हुए हैं। सामाग्री पकड़े जाने पर इसका प्रतिवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा। भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल को भाजपा ने तीन दिनों पूर्व ही प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव सामाग्री जब्ती की अंबिकापुर विधानसभा में पहली कार्रवाई है।


                              Hot this week

                              KORBA : सेवा सेतु – हर नागरिक तक सरल, सहज और समयबद्ध सेवाएँ

                              समय पर निवास एवं आय प्रमाण पत्र मिलने से...

                              रायपुर : प्राकृतिक बीजों से सजी राखियां बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचान

                              रोहराकला की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने शुरू किया...

                              रायपुर : हसदेव बराज के कार्यों के लिए 3.83 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories