CG: रायपुर में स्टील कारोबारी पर IT का छापा… मकान और फैक्ट्री में पहुंची इनकम टैक्स की टीम; ओडिशा में भी पार्टनर्स के दस्तावेज खंगाले

            स्टील करोबारी के घर आयकर विभाग का छापा

            रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर इनकम टैक्स विभाग का छापा पड़ा है। गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने राजधानी रायपुर के स्वर्ण भूमि कॉलोनी में रहने वाले स्टील कारोबारी के घर छापा मारा है। फिलहाल वहां पर कार्रवाई जारी है।

            आयकर विभाग की टीम कारोबारी के घर के साथ ही उसकी फैक्ट्री पर भी दबिश देकर दस्तावेज खंगाल रही है। इसके अलावा एक टीम ने ओडिशा में भी छापा मारा है। बताया जा रहा है कि वहां कारोबारी के पार्टनरों पर जांच चल रही है।

            छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम

            आयकर विभाग की इस कार्रवाई में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अधिकारी शामिल हैं। इससे पहले भी जुलाई ने आईटी की बड़ी कार्रवाई हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ के कोयला और स्टील उद्योग से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छाप मारा था। जिसमें आयकर से संबंधित बड़ी गड़बड़ियां सामने आई थीं।

            दूसरे राज्यों में भी हैं पार्टनर्स

            राकेश अग्रवाल लक्ष्मी कृपा स्टील के संचालक हैं। जिनके स्वर्णभूमि स्थित घर समेत फैक्ट्री और कई ठिकानों पर आयकर की टीमों ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि, इनके 4 से 5 पार्टनर्स के छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा स्थित ठिकानों पर भी दबिश देकर वहां भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: एमबीबीएस बैच 2026 के विद्यार्थियों ने ली कैडेवरिक शपथ

                          व्हाइट कोट समारोह में चिकित्सा सेवा, नैतिकता और मानवीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories