Thursday, February 19, 2026

              CG IT Raid Update : पूर्व मंत्री पर इनकम टैक्स विभाग का कसता शिकंजा… कमरे से मिले रुपए, गहने-दस्तावेज; भगत के करीबी गो-सेवा आयोग सदस्य के घर मैनपाट में भी रेड

              सरगुजा: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के ठिकानों पर पिछले 2 दिनों से आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार, उनके कमरे से 27 लाख 31 हजार 390 रुपए, 308 ग्राम सोना, चांदी के जेवर, सिक्के और कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं।

              अफसरों ने उनके पुत्र आदित्य के कमरे की जांच अभी नहीं की है। वहीं IT टीम अब भगत के एक और करीबी गो सेवा आयोग के सदस्य रहे अटल यादव के घर देर रात मैनपाट पहुंची है। अटल करोड़ों के आसामी बताए जा रहे हैं।

              उन पर मैनपाट सहित अन्य स्थानों पर भी जमीनें खरीदने और कब्जा करने का आरोप लगता रहा है। इससे पहले सुबह भगत का बेफिक्र अंदाज सामने आया था। वह अपने बंगले की छत पर योग करते दिखाई दिए थे।

              अमरजीत भगत आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान रायपुर स्थित बंगले की छत पर योग करते दिखाई दिए।

              अमरजीत भगत आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान रायपुर स्थित बंगले की छत पर योग करते दिखाई दिए।

              भगत के CA से जब्त किए दस्तावेज

              IT की एक टीम गुरुवार शाम पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के CA एचएस जायसवाल के कार्यालय पहुंची। वहां से उन्होंने भगत के IT रिटर्न के कागजात जब्त किए हैं। भगत ने साल 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व जमा किए गए अपने शपथ पत्र में 7.55 करोड़ संपत्ति बताई है।

              फोन जब्त, बात करने पर भी मनाही

              वहीं रायपुर के विधायक कॉलोनी स्थित आवास सरगुजा कुटीर में जांच कर रह रही टीम ने भगत और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं। उन्हें किसी से बातचीत की अनुमति नहीं है। हालांकि इस दौरान भगत और परिवार के अन्य सदस्य गार्डन में टहलते हुए और छत पर योग करते दिखे।

              रात को खुलवाया कमरे का ताला, 700 रुपए दिए

              आईटी टीम भगत के ही बंगले में डेरा डाले हुए है। उनका ऑनलाइन और ऑफलाइन खाना व नाश्ता भी पहुंच रहा है। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर स्थित बंगले के कमरों का ताला खोलने के लिए रात में चाबी वाले को बुलवाया गया था। उसके लिए 700 रुपए का भुगतान भी किया गया।

              अधिकारियों ने जब्त किया है दस्तावेज, जांच जारी

              अधिकारियों ने जब्त किया है दस्तावेज, जांच जारी

              करीबी कारोबारी के रायपुर ठिकानों पर भी जांच

              रायपुर के उद्योगपति हरपाल सिंह अरोरा को बुधवार सुबह अंबिकापुर के एक होटल से आईटी की टीम ने उठा लिया है। उनके रायपुर स्थित संस्थानों पर आईटी टीम जांच कर रही है। वे भगत के करीबी एवं बिजनेस पार्टनर हैं। रायपुर में उनकी कई बड़ी संपत्तियां हैं।

              दो करोड़ मिलने की खबर, पुष्टि नहीं

              आईटी के छापों में अब तक दो करोड़ रुपए नगद,जेवरात,​​​​ जमीनों के दस्तावेज मिलने की खबर सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि आईटी की टीम ने नहीं की है। आईटी के अधिकारियों ने जांच पूरी होने के बाद इसकी जानकारी देने की बात कही है।

              अंबिकापुर में एक और व्यवसायी राजू के घर भी आयकर विभाग के अफसर पहुंचे हैं।

              अंबिकापुर में एक और व्यवसायी राजू के घर भी आयकर विभाग के अफसर पहुंचे हैं।

              OSD, SI और इंजीनियर से एक साथ पूछताछ

              दूसरी ओर अंबिकापुर में एक टीम भगत के बंगले में ही उनके OSD, करीबी इंजीनियर और SI से पूछताछ कर रही है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की टीम ने एक साथ अमरजीत भगत के अंबिकापुर और रायपुर के बंगले, उनके PA, एसआई और करीबी व्यवसायी के रायपुर के ठिकानों पर दबिश दी थी।

              घोटाले के सूत्रधार की डायरी में भगत का नाम

              बताया जा रहा है कि कोयला घोटाले के सूत्रधार कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की डायरी में अमरजीत भगत का नाम है और उन पर 50 लाख रुपए लेने का जिक्र डायरी में है। इसके बाद 17 जनवरी को ED ने भगत सहित अन्य आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अब महतारी सदन का निर्माण करेंगी ग्राम पंचायतें

                              पंचायतों को सशक्त करने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा...

                              Related Articles

                              Popular Categories