CG: जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन फरवरी में…

            • कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

            जांजगीर-चांपा: जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 का आयोजन फरवरी के पहले सप्ताह में संभावित है। महोत्सव के आयोजन को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजक समिति के सदस्यों की बैठक हुई। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित अन्य की उपस्थिति में अनेक निर्णय लिए गए। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव एवं मेला का आयोजन सफलतापूर्वक हो इसके लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी उठानी होगी। यह आयोजन जिले के गौरव से जुड़ा हुआ है। इसलिए आयोजन के माध्यम से जिले के कृषकों एवं आमनागरिकों को कृषि संबंधी जानकारी तथा शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जानी चाहिए। बैठक में विभागीय तथा व्यापारिक स्टॉल कृषि यंत्रों की जीवंत प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच, लाइटिंग, स्मारिका प्रकाशन, ब्रोशर, पाम्पलेट, संचालक समिति का गठन, मुख्य एवं विशेष अतिथियों का चयन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल, समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में चांपा नगरपालिका के अध्यक्ष श्री जय थवाईत, कृषि उपज मंडी नैला अध्यक्ष श्री ब्यासनारायण कश्यप, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, श्री दिनेश शर्मा, डॉ परस शर्मा, श्री सतीश सिंह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार

                          बदलता बस्तर-संवरता छत्तीसगढ़’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी में वन...

                          Related Articles

                          Popular Categories