CG : रेल लाइन पर लैंडस्लाइड, जगदलपुर में मालगाड़ी के इंजन पर गिरी चट्टान, मार्ग बाधित, विशाखापट्टनम में ही रोका गया पैसेंजर ट्रेनों को

        जगदलपुर: किरंदुल-कोत्तावलसा रेलवे लाइन पर रविवार सुबह भूस्खलन हो गया। चट्टान टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिरी, जिससे मालगाड़ी का इंजन चट्टान से टकरा गया। भूस्खलन के कारण केके रेलवे लाइन बाधित हो गई है। फिलहाल रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

        दरअसल, ओडिशा के बोडवारा और शिवलिंगपुरम के बीच लैंडस्लाइड हुआ है। सुबह करीब 6 बजे चट्टान टूटकर नीचे गिरी है। वहीं लैंडस्लाइड की वजह से मार्ग बाधित है। इसी वजह से किरंदुल से विशाखापट्टनम तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को विशाखापट्टनम में ही रोक दिया गया है।

        किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर रविवार की सुबह लैंडस्लाइड हुआ है।

        किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर रविवार की सुबह लैंडस्लाइड हुआ है।

        बहाल करने जुटे कर्मचारी

        इस मामले की जानकारी रेलवे के अफसर और कर्मियों को मिली तो वे फौरन मौके पर पहुंच गए। करीब 50 से ज्यादा कर्मचारी मार्ग बहाल करने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि, जल्द ही मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                Related Articles

                Popular Categories