CG: तेंदुए ने 3 बकरियों का किया शिकार… घर के कोठार में घुसकर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग की लोगों से सतर्क रहने की अपील

              कांकेर: शहर के नजदीक अर्जुनी गांव में गुरुवार देर रात तेंदुए ने 3 बकरियों का शिकार कर लिया। इससे गांववालों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले भी तेंदुए ने एक बकरे को मार डाला था। घटना की सूचना गांववालों ने वन विभाग को दे दी है। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

              तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ी हुई है। अर्जुनी निवासी संजू कोसरिया के घर के भीतर मवेशियों के लिए बने कोठार में तेंदुआ घुस गया और उसने 3 बकरियों को मार डाला। घर के कोठार से आ रही आवाज से घर में सोए लोग दहशत में आ गए, लेकिन उस तरफ जाने की हिम्मत किसी की नहीं हुई। आवाज शांत होने के कुछ देर बाद जब घर के मालिक ने जाकर देखा, तो 3 बकरियां वहां मृत पड़ी थीं।

              दीवार पर खून के निशान।

              दीवार पर खून के निशान।

              पहाड़ी क्षेत्र से लगा होने के कारण अर्जुनी गांव के नजदीक आए दिन जंगली जानवरों की धमक रहती है, लेकिन अब तेंदुआ बस्ती की तरफ रुख करने लगा है, जिससे लोग डरे हुए है। लोगों का कहना है कि अभी तेंदुआ मवेशियों को मार रहा है, लेकिन इस तरह तो कभी भी वो इंसानों पर भी हमला कर उन्हें मार सकता है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ बीते 2 से 3 दिनों से रोजाना बस्ती की तरफ रुख कर रहा है, जिसके कारण शाम होते ही ग्रामीण घर में दुबक जा रहे हैं।

              मनेंद्रगढ़ में तीन लोगों की जान लेने वाला तेंदुआ पकड़ा गया था।

              मनेंद्रगढ़ में तीन लोगों की जान लेने वाला तेंदुआ पकड़ा गया था।

              इधर वन अमले ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। गांववालों को अकेले या रात में जंगल की ओर जाने की मनाही की गई है। रात के समय अकेले घर से बाहर निकलने को भी मना किया गया है, क्योंकि घात लगाकर बैठा तेंदुआ कभी भी उन पर हमला कर सकता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एक कॉल से पूरी हुई उम्मीद : समय पर मिली पीएम आवास की तीसरी किस्त

                              मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी मदद का सहारारायपुर (BCC NEWS...

                              KORBA : कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

                              एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा...

                              Related Articles

                              Popular Categories