Monday, February 9, 2026

            CG: महिला कांग्रेस अध्यक्ष चाहती हैं देहव्यापार कराना.. पीड़िता ने SP से की शिकायत, कांग्रेस नेत्री ने कहा- ‘महिला के देवर के साथ अवैध संबंध’

            Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान पर एक महिला ने देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। महिला ने जूटमिल थाने में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इधर कांग्रेस नेत्री ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें किसी साजिश में फंसाने की बात कही है। SP ने इस शिकायत पर जांच की बात कही है।

            जानकारी के अनुसार, सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ही एक महिला पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार से मिलने पहुंची थी। उसने मीडियाकर्मियों से भी अपनी आपबीती बताई। पीड़िता का कहना है कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान ने अपने देवर के साथ उसकी फोटो खींची थी और बाद में फोटो को उसके रिश्तेदारों के पास वायरल कर दिया। वो सभी जगह फोटो को वायरल करने का डर दिखाते हुए उससे देह व्यापार करवाना चाहती है।

            पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार।

            पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार।

            महिला ने यह भी बताया कि रानी चौहान के दबाव में जब वो नहीं आई, तो उसने अपने देवर के साथ जबरदस्ती खींची उसकी फोटो को पति और ससुराल वालों को भी भेज दिया, जिसके बाद उसका पति उसे तलाक दे रहा है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका जीवन बर्बाद हो गया है। उसके बच्चे भी उससे नहीं मिल पा रहे हैं। इधर अपने खिलाफ देह व्यापार कराने की शिकायत मिलते ही जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और खुद को पूरे मामले में निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है।

            पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत।

            पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत।

            महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान ने कहा कि महिला के उसके देवर के साथ अवैध संबंध हैं। उसने खुद ही देवर के साथ फोटो खिंचवाई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों का आवेदन ले लिया है और जांच की जा रही है। एसपी सदानंद कुमार ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई मामले में की जाएगी।

            वहीं जूटमिल थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल ने बताया कि उनके पास एक महिला ने देह व्यापार में धकेलने की कोशिश करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने रायगढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

            रायगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रानी चौहान।

            रायगढ़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रानी चौहान।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories