CG: कवर्धावासियों के लिए मकर संक्रांति का दिन बना खास…

            • बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोगों में बांटा और दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

            रायपुर: मकर संक्रांति का दिन कवर्धावासियों के लिए और खास बन गया। कवर्धा के बाजार में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वयं लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि मकर संक्रांति का पर्व सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि लाए।

            उपमुख्यमंत्री मकर संक्रांति के दिन अचानक कवर्धा के बाजार पहुंचे और वहां लड्डू बेचने वाली बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछा तब वह महिला इस आत्मीय व्यवहार से बड़ी प्रसन्न हुई। उन्होंने उस बुजुर्ग महिला से तिल गुड़ का लड्डू खरीदकर लोगों को बांटा और बाजार में उपस्थित लोगों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          Related Articles

                          Popular Categories