CG: कार में जिंदा जलकर शख्स की मौत.. पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी में लगी आग, बचने का नहीं मिला मौका; 2 की हालत गंभीर, एक दिन पहले ही रतनपुर -पेंड्रा मार्ग के पास ऐसा ही हादसा हुआ था

          Jashpur: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग लगने से अंदर बैठा एक शख्स जिंदा जल गया है। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा सोनक्यारी चौकी क्षेत्र का है।

          जानकारी के मुताबिक, उदय भगत नाम का शख्स अपने 2 साथियों के साथ रविवार देर रात करीब 12 बजे जशपुर से सन्ना जा रहा था। ये अभी घाघरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवारों को भागने का मौका तक नहीं मिला।

          मौके पर ही शख्स की मौत हो गई थी।

          मौके पर ही शख्स की मौत हो गई थी।

          बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से कार चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के कुछ देर बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल लोगों को पास के अस्पताल में भेजा गया है।

          हादसे के बाद कारी पूरी तरह से जल चुकी है।

          हादसे के बाद कारी पूरी तरह से जल चुकी है।

          घटना के संबंध में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। फिलहाल घायलों के नाम भी पता नहीं चल सके हैं। आस-पास के लोगों ने बताया कि हम जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक एक शख्स जिंदा जल गया था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी।

          खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। ये भी पता नहीं चल सका है कि घायल शख्स खुद से बाहर आए थे या उन्हें बाहर निकाला गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर : माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

                    सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों...

                    रायपुर : धमतरी में कल सजेगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला

                    ट्राइफेड के संग स्थानीय हुनर भरेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय...

                    रायपुर : ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ से बीजापुर में बढ़ रही किसानों की आय

                    वैज्ञानिक कुक्कुट पालन से किसानों को मिला अतिरिक्त आय...

                    Related Articles

                    Popular Categories