CG: मैराथन दौड़ते हुए निजी कंपनी के मैनेजर की मौत… नवा रायपुर में 6 किलोमीटर की दौड़ के दौरान हादसा, फिलहाल मौत की वजह साफ नही

            RAIPUR: नवा रायपुर में आयोजित मैराथन दौड़ के दौरान एक धावक की अचानक गिरकर मौत हो गई। मृतक रायपुर में एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता था। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही ये साफ हो पायेगा कि मौत की असल वजह क्या थी। ये पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

            पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लेट्स रन छत्तीसगढ़ ने मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन नवा रायपुर में किया था। इस दौड़ में 46 साल के गजानंद इंगले भी हिस्सा लिए थे। वे एक निजी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद में पोस्टेड है। 6 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में हिस्सा लेने के दौरान दौड़ते हुए वे पीएचक्यू के पास रुक गए। फिर अचानक से सड़क में गिर गए।

            मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन नवा रायपुर में किया था।

            उनके आसपास मौजूद अन्य धावकों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई। जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

            अलग-अलग कैटेगरी में प्रतियोगिता

            इस बार धावकों ने 6 किलोमीटर, 10 किमी, 21 किमी और 42 किमी दौड़ की कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए 3 लाख 51 हजार रुपये से अधिक के कैश प्राइज रखे थे। इस बार के दौड़ में छत्तीसगढ़ की मैना थीम रखा गया था। इस दौड़ में 4 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories