CG: शादीशुदा युवक ने किया गर्लफ्रेंड का रेप… पहले दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में फंसा करता रहा दुष्कर्म, FIR के बाद मैरिड होने का हुआ खुलासा

              रेप के आरोपी युवक को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है।

              दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शादीशुदा युवक ने पहले युवती से दोस्ती की, उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। हालांकि, जब शादी की बात से मुकरा तो युवती ने थाने में शिकायत की। जिसके बाद आरोपी के पहले से ही मैरिड होने और 8 साल के बच्चे का पिता होने का खुलासा हुआ। अब पुलिस ने ओडिशा से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के बचेली थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, युवती ने 1 अगस्त को बचेली थाना पहुंचकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया था कि, बचेली के वार्ड नंबर 16 का रहने वाले जितेंद्र खुरा से मई 2021 में उसकी किसी माध्यम से दोस्ती हुई थी। फिर दोस्ती प्यार में बदली। जितेंद्र ने उससे शादी का वादा किया था। लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब शादी की बात कहती तो टाल मटोल करता रहा। जिसके बाद अब करीब महीनेभर पहले उसने शादी करने से मना कर दिया।

              आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

              आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

              इधर, FIR होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। उधर,इसकी जानकारी मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गया था। जिसकी तलाश लगातार की जा रही थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि, सायबर सेल की मदद से उसके लोकेशन को ट्रैक किया जा रहा था। लेकिन, बार-बार पुलिस को चकमा देकर भाग रहा था। वहीं 24 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह ओडिशा के कोरापुट में छिपा हुआ है।

              जिसके बाद जवानों की एक टीम को कोरापुट रवाना किया गया था। जहां एक घर से आरोपी जितेंद्र को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी से पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह शादीशुदा है। उसका 8 साल का एक बच्चा भी है। हालांकि, उसने इस बात की जानकारी अपनी गर्लफ्रेंड को नहीं दी थी। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सहायक ग्रेड-02 निलंबित

                              रिश्वतखोरी के मामले में कलेक्टर ने की कार्रवाईरायपुर (BCC...

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर विशेष आयोजन

                              जांजगीर चांपा प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी...

                              रायपुर : ​अंतिम छोर के गाँव में सुशासन की दस्तक

                              पीडियाकोट में पेंशनर्स का 'डिजिटल सशक्तिकरण'ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति...

                              Related Articles

                              Popular Categories