Wednesday, February 18, 2026

              CG: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई मेटाडोर.. ड्राइवर की मौके पर ही मौत, ट्रक चालक फरार; जगदलपुर से रायपुर सब्जी मंडी जा रहा था

              धमतरी: जिले के कुरूद ब्लॉक के मरौद के पास बुधवार तड़के 4 बजे हुए सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। यहां हरी मिर्च लेकर जगदलपुर से रायपुर सब्जी मंडी जा रहा मेटाडोर सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गया। जोरदार टक्कर में मेटाडोर का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मौके पर ही ड्राइवर की मौत हो गई। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

              हादसे के बाद ट्रक के साथ ड्राइवर फरार हो गया। इधर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को निकालने की कोशिश की, लेकिन वो बुरी तरह से फंस गया था। पुलिस ने स्टीयरिंग में फंसे ड्राइवर के शव को जैसे-तैसे 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी भी बुलवाई, जिसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को वहां से हटाया गया। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक रायपुर का रहने वाला था। पुलिस ने मेटाडोर के मालिक से भी संपर्क किया है।

              ट्रक को रास्ते से हटाया गया।

              ट्रक को रास्ते से हटाया गया।

              सोमवार को धमतरी में अपनी ही ट्रक से कुचला गया था ड्राइवर

              धमतरी में सोमवार को एक ट्रक ड्राइवर अपनी ही गाड़ी से कुचलकर मारा गया था। दरअसल ट्रक के खराब होने पर चालक नकुल साहू अपने 2 मिस्त्रियों के साथ उसे ठीक करने पहुंचा। तीनों जमीन पर लेटकर ट्रक ठीक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक स्टार्ट हो गया और ड्राइवर नकुल को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे के दौरान दोनों मिस्त्रियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। मामला आमदी नगर पंचायत क्षेत्र का है। मृत ड्राइवर राजिम के पोखरा का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि ट्रक पहले से ही गियर में था। स्टार्ट होते ही वो झटके से आगे बढ़ा और ड्राइवर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।


                              Hot this week

                              रायपुर : कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी

                              डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बढ़ता जिलारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories