CG: भेंट-मुलाकात: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जनवरी को खपरी में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास…

            • अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक

            रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 जनवरी को प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र तखतपुर अंतर्गत ग्राम खपरी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। वे इससे पहले सवेरे 10 बजे खपरी में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.40 बजे शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक शाला तखतपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।


                          Hot this week

                          रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

                          परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग...

                          Related Articles

                          Popular Categories