CG: मुख्यमंत्री से मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने की मुलाकात…

          • श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंच द्वारा किया जाएगा दीप वितरण

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में मारवाड़ी युवा मंच की राजधानी शाखा के सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि मंच की राजधानी शाखा द्वारा 22 जनवरी को होने वाले प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छोटे-छोटे गांव के मंदिरों एवं असहाय लोगों के बीच दीप व तेल वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंच द्वारा दीप वितरण कार्य की सराहना की।

          मुख्यमंत्री को संरक्षक श्री संजय रामविलास चौधरी एवं संयोजक श्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि शाखा द्वारा 2100 किट तैयार किया गया है, जिसमें 101 दीपक,  रुई की बत्ती, हनुमान चालीसा और दिया जलाने के लिए तेल शामिल किए गए हैं। इस मौके संस्था के अध्यक्ष श्री शेखर गोयल, संरक्षक श्री योगेश अग्रवाल, श्री संजय रामविलास चौधरी, श्री सुनील रामदास, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री नितिन अग्रवाल, श्री शुभम चौधरी, श्री नीरज बिरमीवाल, श्री आयुष मित्तल, श्री अनिल अग्रवाल, श्री आकाश अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, श्री रमन सराफ सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories