CG : नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस को देखकर किया दरवाजा बंद, युवक ने 2 साल पहले भी की थी छेड़खानी; हत्या के प्रयास जैसे 5 मामले हैं दर्ज

              RAIPUR: राजधानी रायपुर की पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने दरवाजे को बंद कर लिया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद कबीर नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

              इस मामले में नाबालिग की मां ने शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई कि वो हीरापुर के रहने वाले नितेश गोंड से बहुत परेशान है। नितेश उसकी बेटी के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता रहता है। ऐसा करने से मना करने पर गालीगलौज करने लगता है। आरोपी पर 2 साल पहले भी इसी तरह से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। जिसके बाद उसे समझाइश दी गई थी।

              पुलिस को देखकर किया तमाशा

              महिला की शिकायत पर कबीर नगर थाना पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नितेश को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। आरोपी ने पुलिस के डर से दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने पीछे की तरफ से फरार होने की कोशिश भी की, हालांकि वो इसमें नाकाम रहा। कबीरनगर पुलिस काफी मुश्किलों से आरोपी के घर के अंदर दाखिल हुई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया।

              5 और मामले भी हैं दर्ज

              आरोपी के खिलाफ कबीर नगर के अलावा आमानाका, सरस्वती नगर और खरोरा थाने में भी केस दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास, शराब के पैसों के लिए मारपीट, गालीगलौज और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : चांपा में राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

                              कोसा सिल्क हमारी समृद्ध हाथकरघा, कुशल बुनकरों की मेहनत...

                              रायपुर : सूर्य की रोशनी से रोशन होगा घर, घटेगा बिजली बिल

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

                              Related Articles

                              Popular Categories