CG: पैसे भी गए, जान भी नहीं बची… संजीवनी एंबुलेंस के चालक ने रास्ते में उतारने की धमकी देकर वसूले 1 हजार

        अंबिकापुर: मरीजों को अस्पताल लाने-ले जाने सरकार संजीवनी एंबुलेंस निशुल्क चला रही है। कुछ लोगों ने इसे भी अवैध कमाई का जरिया बना लिया है। कुछ चालक मरीज के एंबुलेंस में लाने-ले जाने के पैसे वसूल रहे हैं।

        ऐसा ही एक मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से सामने आया है। यहां संजीवनी एंबुलेंस के चालक ने मरीज को अस्पताल तक ले जाने परिजन से एक हजार रुपए ले लिए गए।

        पैसे नहीं देने पर रास्ते में ही उतारने की धमकी भी दी। मामले में बड़ी विडंबना ये रही कि मरीज की जान भी नहीं बच सकी। रुपए लेने के मामले को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है।

        मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खोरमा गांव सरनापारा में रहने वाले मुन्ना (40) की शुक्रवार को तबियत बिगड गई है। उसे उल्टी-दस्त की शिकायत थी।

        इसके बाद उसे प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

        संजीवनी एंबुलेंस उसे लेकर अंबिकापुर के लिए रवाना हुई। रास्ते में एंबुलेंस चालक ने मरीज के परिजन से ये कहकर हजार रुपए ले लिए कि खर्च लगता है। न देने पर रास्ते में उतारने की बात भी कही।

        मजबूरी में गरीब परिवार ने हजार रुपए दे दिए। इसके बाद मरीज को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

        परिजन आक्रोशित, होगी सख्त कार्रवाई

        इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। एंबुलेंस चालक द्वारा पैसे वसूलने का मामला सामने आने के बाद परिजन आक्रोशित हैं। परिजन ने रुपए लेने वाले चालक पर कार्रवाई की मांग की है। सीएमएचओ आरएस सिंह ने इस पर कहा कि मामला गंभीर है। जांच कर सख्त कार्रवाई करेंगे।



                Hot this week

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                KORBA : बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

                द भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                Related Articles

                Popular Categories