CG: झाड़-फूंक में हत्या… पत्नी का इलाज कराने पर नहीं मिल रहा था फायदा, पति ने बैगा पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला

              जशपुर: जिले की पत्थलगांव पुलिस ने 2 दिन पहले हुई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुखी राम (50 वर्ष) है। आरोपी अपनी पत्नी का इलाज बैगा भूखन राम से करवा रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। बैगा इलाज के बदले दारू-मुर्गा सब लेता था, लेकिन पत्नी की तबियत ठीक नहीं हो रही थी, इससे नाराज सुखी राम ने बैगा की हत्या कर दी।

              पत्थलगांव थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम बालाझर चिमटापानी में भूखन राम अपने घर में मृत अवस्था में खटिया पर पड़ा हुआ है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां भूखन राम की लाश घर के बरामदे में खाट पर पड़ी थी। उसके सिर पर जानलेवा वार करने का निशान था और वो खून से लथपथ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

              थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने मीडियाकर्मियों को दी जानकारी।

              थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने मीडियाकर्मियों को दी जानकारी।

              थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पड़ोसी जिले सरगुजा के राताखोंड गांव में रहने वाला आरोपी सुखीराम अपनी पत्नी का इलाज कराने बैगा भूखन राम के पास आता था। बैगा ने झाड़-फूंक से मरीज को ठीक करने का दावा किया था। इसके बदले में वो दारू, मुर्गा, बकरा और पैसा लिया करता था। लेकिन उसके झाड़-फूंक से पत्नी की हालत और बिगड़ गई।

              आरोपी की पत्नी का मानसिक संतुलन और बिगड़ गया और उसे पागलपन के दौरे पड़ने लगे। इस बात को लेकर आरोपी सुखी राम गुस्से में 9 फरवरी की रात करीब 9 बजे बैगा के घर गया, जहां इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। सुखी राम ने बैगा भूखन के साथ गालीगलौज की और डंडे से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

              थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि इस मामले में घटना स्थल पर कोई भी साक्ष्य नहीं थे। इस वजह से अलग-अलग बिन्दुओं की पर जांच की गई, जिसमें मृतक द्वारा झाड़फूंक से इलाज करने की बात सामने आई थी। इसी जानकारी के आधार पर सुखीराम द्वारा पत्नी का इलाज कराने की भी बात सामने आई थी। पुलिस ने मुखबिरों को भी एक्टिव किया था। इसके बाद पुलिस सुखीराम तक पहुंच सकी। आरोपी को राताखोंड गांव सीतापुर थाना क्षेत्र (सरगुजा) से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन...

                              रायपुर : हर घर जल से बदली बिराजपाली की तस्वीर

                              हर घर में नल से जल पहुंचने से जीवन...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना बनी संबल, बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी...

                              Related Articles

                              Popular Categories