CG: यूपी से पेठा बनाने आए युवक की हत्या… घायल अवस्था में अस्पताल में छोड़कर भाग गए आरोपी, 6 से पूछताछ जारी

              भिलाई: उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ पेठा बनाने का व्यवसाय करने आए युवक को उसी के साथियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक को गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में छोड़कर भाग गए थे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छावनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

              छावनी थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि उनके पास लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से रविवार को सूचना आई थी कि मरचुरी में एक बॉडी आई है। युवक को देर रात 2 बजे के करीब घायल हालत में उसकी के साथी छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के आने पर मृतक की पहचान विपिन राठौर पिता राजेंद्र राठौर (38 साल) निवासी सहजानपुर जिला गांव कटगा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। विपिन अपने गांव से कुछ लड़कों के साथ भिलाई आया था और कैंप 2 मिलन चौक के पास किराय का कमरा लेकर रहा रहा था। सभी लोग वहां पेठा बनाकर बेचने का काम करते थे।

              मरचुरी में पीएम के बाद रखी हुई लाश

              मरचुरी में पीएम के बाद रखी हुई लाश

              शनिवार रात अचानक उनके बीच आपस में झगड़ा हो गया। सभी लोगों ने मिलकर विपिन को हाथ मुक्का और डंडे से इतना मारा को वो अधमरा हो गया। इसके बाद उन लोगों ने उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया। यहां पूछताछ करने पर और पुलिस केस की बात सामने आने पर सभी वहां से भाग गए। इधर इलाज के दौरान कुछ देर बाद विपिन ने दम तोड़ दिया।

              पीएम के दौरान मरचुरी में पहुंचे विपिन के परिजन

              पीएम के दौरान मरचुरी में पहुंचे विपिन के परिजन

              6 आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस, दो फरार
              छावनी पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं दो फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। छावनी टीआई मोनिका पाण्डेय ने बताया कि विपिन ने रात में अधिक मात्रा में शराब पी ली थी। शराब के नशे में वो काफी हल्ला मचा रहा था। उसके साथियों ने उसे मना किया तो भी वो नहीं माना और उनसे झगड़ा करने लगा। इसी बात को लेकर उन लोगों ने मिलकर इसे बुरी तरह मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

              साल 2009 से भिलाई में करता आ रहा है पेठा का व्यवसाय

              विपिन के छोटे भाई निर्देश कुमार ने बताया कि विपिन साल 2009 से भिलाई हर साल आता और यहां रहकर पेठा बनाकर बेचने का काम करता आ रहा है। परिवार के बाकी लोग पत्नी और उसके तीन बच्चे गांव में ही रहते हैं। वह गांव से इस पर कुछ लोगों को अपने साथ लेकर आया था। उन्हें उसने मेहनताने पर रखा हुआ था। 8 लोगों ने मिलकर उसके भाई की हत्या की है। उन लोगों ने विपिन को इतना मारा कि उसके चेहरे में सूझन के साथ ही शरीर में नाखून के निशान और शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स

                              शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थितलोक निर्माण...

                              Related Articles

                              Popular Categories