CG: पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या… चरित्र पर था शक, मायके जाने की जिद की तो नशे में धुत पति ने मार डाला

              अंबिकापुर: जिले में पति ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी। मैनपाट इलाके में रविवार शाम को पति ने नशे में धुत होकर वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी साथ ही पति को चरित्र पर संदेह भी था। पूरा मामला कमलेश्वरपुर थाना इलाके का है।

              जानकारी के मुताबिक, असगवा गांव का रहना वाला प्रकाश राम (35) अपनी पत्नी हीरामणि (33) के साथ रहता था। जिसके तीन बच्चे भी थे। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बीच रविवार को पति-पत्नी खेत में रोपा लगाने गए थे। शाम को घर लौटने के दौरान प्रकाशराम ने शराब भी पी थी। बातचीत के दौरान पत्नी ने मायके जाने की जिद की तो आरोपी पति ने इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।

              रविवार देर रात तक दोनों के बीच विवाद होता रहा जिसके बाद गुस्से में आकर प्रकाश राम ने उससे जमकर मारपीट की। जिससे पत्नी हीरामणि बेहोश हो गई। इसके बाद भी पति का गुस्सा कम नहीं हुआ जिसके बाद पति ने बड़े पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

              3 बच्चे हुए अनाथ

              घटना के बाद पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर मां की हत्या और पिता के जेल चले जाने के बाद उनके 3 बच्चे अनाथ हो गए हैंl


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना भरोसे का मंच

                              रायपुर (BCC NEWS 24): सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल...

                              रायपुर : बेमेतरा में 585 बोरी उर्वरक जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन में किसानों को...

                              रायपुर : सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान

                              बिहान की दीदियां अब गांव-गांव में स्थापित करेंगी सौर...

                              Related Articles

                              Popular Categories