CG : नक्सलियों ने पुल निर्माण में लगे वाहनों को फूंका… दोबारा काम नहीं करने की दी धमकी, मजदूर की बाइक भी ले गए माओवादी​​​​​​​

              नारायणपुर: जिले में पुल निर्माण कार्य में लगी वाहनों और मशीनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि, करीब 40 से 50 की संख्या में पहुंचे माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मजदूरों को बंधक बनाया और फिर वाहनों को फूंक दिया। एक मजदूर की बाइक को भी साथ लेकर चले गए हैं। मामला जिले के कुरुषनार थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित इलाके जीवलापदर के पास स्थित बरसाती नाले पर पुल निर्माण का काम चल रहा था। नक्सली पहले भी काम न करवाने की धमकी दे चुके थे। जिसके बाद आज शुक्रवार की सुबह करीब 40 से 50 की संख्या में नक्सली अचानक यहां पहुंच गए। मजदूरों को बंधक बनाया।

              जिसके बाद पानी टैंकर समेत अन्य वाहनों के डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी। वारदात के बाद नक्सलियों ने यहां दोबारा काम न करने की धमकी दी है। साथ ही लौटते समय एक मजदूर की बाइक साथ लेकर चले गए हैं। हालांकि, नक्सलियों के इस वारदात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर आई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत

                              राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : दो खाद दुकानों की बिक्री 21 दिन के लिए प्रतिबंधित

                              खाद वितरण में गड़बड़ी का मामलारायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के...

                              Related Articles

                              Popular Categories