CG: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बार्डर पर नक्सलियों ने दो सिपाहियों की हत्या की.. बोरतलाब चेक पाइंट पर तैनात थे दोनों, सुबह 8 बजे जंगल से आए नक्सलियों ने की फायरिंग

              राजनांदगांव: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने कायराना हरकत की है। यहां नक्सलियों ने ड्यूटी में तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। दोनों चेक पॉइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद नक्सली भाग निकले हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी जला दिया है। मामला बोरतलाब थाना क्षेत्र का है।

              यह घटना सुबह 8 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। बताया गया है कि जवान मोबाइल चेक पोस्ट पर तैनात थे। इसी बीच नक्सली अचानक से जंगल की तरफ से आए। इसके बाद उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान जवानों को जवाब देने का भी मौका नहीं मिला। हमले में हवलदार राजेश और आरक्षक ललित की मौत हो गई है। ललित सम्रत CAF में पदस्थ थे, जो दंतेवाड़ा जिले के रहने वाले थे। वहीं राजेश जिला बल में पदस्थ थे।

              नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी आगे के हवाले कर दिया है।

              नक्सलियों ने जवानों की बाइक को भी आगे के हवाले कर दिया है।

              दरअसल, बोरतलाब में पहले भी नक्सलियों की मौजूदगी की खबर सामने आ चुकी है। यहां पहले भी नक्सली इस तरह की हरकत कर चुके हैं। इसी वजह से जवान छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर बोरतलाब इलाके में ड्यूटी कर रहे थे। यह इलाका छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र के गोंदिया इलाके से जोड़ता है। फिलहाल घटना के संबंध में अब तक अधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना की पुष्टि डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओगरे ने की है।

              हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने ही पुलिस की सीनियर अधिकारियों को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर दूसरे जवान भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। आस-पास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

              शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

              शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

              घटना पर सीएम बघेल ने जताया दुख

              मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हिंसा में दो जवानों की शहादत पर दुख प्रकट जताया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। वहीं घटना को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि 2 जवानों का शहीद खोना काफी दुखद है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सोलर दीदियां बनेंगी हरित ऊर्जा की नई पहचान

                              बिहान की दीदियां अब गांव-गांव में स्थापित करेंगी सौर...

                              रायपुर : दंतेवाड़ा को मिली डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

                              वन मंत्री केदार कश्यप ने किया विभिन्न जनहितकारी निर्माण...

                              रायपुर : बेमेतरा में 585 बोरी उर्वरक जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खरीफ सीजन में किसानों को...

                              रायपुर : हौसले को मिली उड़ान : सुशासन तिहार ने बदली सूरज कुमार वाकरे की जिंदगी

                              80 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद नहीं छोड़ा शिक्षा...

                              Related Articles

                              Popular Categories