CG News : छत्तीसगढ़ में एक अनोखी शादी चर्चा में, 2.5 फीट के बौने लड़के-लड़की ने किया विवाह, 35 वर्ष है दोनों की उम्र, दूल्हा-दुल्हन ने पूरे रीति-रिवाज के साथ लिए सात फेरे

        बालोद: जिले में एक अनोखी शादी चर्चा में है। 2.5 फीट के बौने लड़के और लड़की ने शादी की है। पूरे समाज में इस विवाह को एक आदर्श के रूप में देखा जा रहा है। शादी के लिए रिश्ता नहीं मिल रहा था। ऐसे में दोनों परिवार के लोग राजी हुए इनकी शादी कराई।

        दरअसल, गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिरसिदा में देवांगन परिवार में रामेश्वरी की शादी मनीष से हुई है। दोनों की उम्र 35 वर्ष है। उनकी ऊंचाई करीब ढाई फीट है। पूरे विधि-विधान मंत्र उच्चारण के साथ दूल्हे-दुल्हन ने सात फेरे लिए।

        रामेश्वरी और मनीष।

        रामेश्वरी और मनीष।

        सिलाई का काम करती है लड़की, लड़का कंप्यूटर ऑपरेटर

        दुल्हन रामेश्वरी के भाई खिलेंद्र देवांगन ने बताया कि उनके परिवार में दो भाई एक बहन हैं। रामेश्वरी सबसे बड़ी बहन है। वह सिलाई का काम करती है। उनके जीजा भरदा (टटेंगा) निवासी मनीष कुमार एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है।

        हाइट कम होने से नहीं हो रही थी शादी

        बता दें कि अपनी दिव्यांगता को नजरंदाज कर दोनों ने मिलकर नए जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया। दोनों परिवार के लोग इस दिन का सालों से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि हाइट कम होने की वजह से दोनों की शादी में बाधा आ रही थी।



                Hot this week

                रायपुर : डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास

                प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापितयुवाओं और...

                Related Articles

                Popular Categories