CG NEWS: बीमार मां को बीच सड़क पर युवक ने पीटा… ठीक से चल नहीं पाती है बुजुर्ग, गोद में उठाकर लाया; सीढ़ी पर बैठाकर मारे थप्पड़

            BHILAI: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक ने सड़क पर अपनी बूढ़ी मां की जमकर पिटाई की। युवक उन्हें गोद में उठाकर लाया, फिर सड़क किनारे दुकान के बाहर सीढ़ी पर बिठा दिया। इसके बाद उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। मामले का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

            जानकारी के मुताबिक, वीडियो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का 13 जनवरी की शाम 5 बजकर 12 मिनट का है। पीटने वाले युवक की पहचान स्थानीय निवासी भूषण सिंह के रूप में हुई है। उसकी मां बीमार रहती है और ठीक से चल नहीं पाती है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

            युवक को रोकते राहगीर और मौजूद भीड़

            युवक को रोकते राहगीर और मौजूद भीड़

            मारपीट देखकर सहमे स्कूली बच्चे

            बताया जा रहा है कि जिस समय भूषण अपनी मां को पीट रहा था, उसी दौरान वहां से कुछ स्कूली बच्चे भी गुजर रहे थे। वो लोग डर के मारे सड़क के दूसरी तरफ सहम कर खड़े हो गए। युवक मां को पीटता रहा और बच्चे उसे ऐसा करते देखते रहे।

            आसपास के लोगों ने समझाकर रोका

            बताया जा रहा है कि घटना के दौरान भूषण के साथ उसकी बेटी भी थी। उसके मना करने के बाद भी वो नहीं माना। इस बीच आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहां से जा रही एक महिला ने भी देखा तो उसने भी रोकने का प्रयास किया। इसके बाद मां को छोड़कर भूषण आगे चला गया

            पुलिस को नहीं कोई जानकारी

            थाना प्रभारी केशव कोसले का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उनके पास कई लोगों के फोन आए। उन्होंने अब तक सीसीटीवी फुटेज नहीं देखा। सीसीटीवी फुटेज मंगाया गया है। यदि ऐसा है तो उस व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          कोरबा: कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाश

                          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग...

                          कोरबा: BALCO में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

                          बालकोनगर (BCC NEWS 24): वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटड...

                          Related Articles

                          Popular Categories